फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: युवावस्था में इन बातों का ध्यान रखने वालों को मिलती है जीवन में सफलता

Tue, 02 Jun 2020 08:13 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 02 Jun 2020 08:13 AM IST
विज्ञापन
chanakya niti quotes thoughts success mantra vichar for youth group age
युवावस्था जीवन का सबसे अहम पड़ाव होता है, अगर इस पड़ाव को व्यक्ति ने सही तरीके से पार कर लिया तो भविष्य में किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। अगर युवावस्था में व्यक्ति गलत मार्ग पर चले गया तो फिर उसको जीवनभर पछाताना पड़ता है। आचार्य चाणक्य की नीतियों में युवावस्था के लिए कुछ बातों का उल्लेख किया गया है, अगर इन बातों का पालन किया जाए तो व्यक्ति अपने मार्ग से कभी नहीं भटक सकता है। आइए, आज जानते हैं आचार्य चाणक्य के अनमोल विचार....


 
chanakya niti quotes thoughts success mantra vichar for youth group age

बहुत महत्वपूर्ण होती है युवावस्था

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार युवावस्था बहुत अधिक महत्वपूर्ण होती है। युवावास्था में व्यक्ति को ये चयन करना होता है कि उसने कैसा जीवन यापन करना है। इस उम्र में व्यक्ति को सजग और सतर्क रहना चाहिए।


 

chanakya niti quotes thoughts success mantra vichar for youth group age

अच्छी संगत में रहना चाहिए

  • संगत का व्यक्ति के जीवन में बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। विशेषकर युवावस्था में एक अच्छी संगत के साथ रहना बहुत जरूरी है। अगर आपकी संगत अच्छी होगी तो आपको जीवन में सफलता अवश्य मिलेगी। आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार अच्छी संगत से जीवन को नई दिशाा मिलती है और बूरी संगत से भविष्य बर्बाद हो जाता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
chanakya niti quotes thoughts success mantra vichar for youth group age
नशे से दूर रहें
  • युवावस्था में गलत चीजें व्यक्ति को बहुत जल्दी प्रभावित करती हैं। इस उम्र में अगर आपको गलत आदतें लग जाए तो आपको जीवन पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गलत आदतें लग आसानी से जाती हैं, परंतु इन्हें छोड़ना काफी मुश्किल होता है। आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार गलत आदतें जैसा नशा करने से वर्तमान के साथ-साथ भविष्य भी बर्बाद हो जाता है।


 
विज्ञापन
chanakya niti quotes thoughts success mantra vichar for youth group age

सेहत का ध्यान रखना चाहिए

  • युवावस्था का समय शरीर को तराशने का होता है, इस उम्र में आप शरीर को जैसा बनाना चाहेंगे वैसा आपका शरीर बन जाएगा। आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार इस उम्र में व्यक्ति को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed