{"_id":"5ebbf9cf8ebc3e90541feffa","slug":"chanakya-niti-quotes-anmol-vachan-for-happy-family-and-succes-in-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में इन बातों का हमेशा रखना चाहिए ध्यान, ये आदतें घर को बनाती हैं स्वर्ग","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में इन बातों का हमेशा रखना चाहिए ध्यान, ये आदतें घर को बनाती हैं स्वर्ग
Wed, 13 May 2020 07:21 PM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 13 May 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी कारगर साबित होती हैं। इन नीतियों को पालन करने वाले व्यक्ति के जीवन में परेशानियां नहीं रहती हैं। आचार्य चाणक्य की नीतियों में हर समस्या का समाधान मिल जाता है। आइए, आज जानते हैं आचार्य चाणक्य के कुछ अनमोल विचार....
माता-पिता का सम्मान करने वाला व्यक्ति सफल होता है
- आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार जो व्यक्ति सदैव अपने माता-पिता का सम्मान करता है, उसे जीवन में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। व्यक्ति को हमेशा अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। जिन घरों में माता-पिता का सम्मान होता है, वहां सुख- शांति बने रहती है।
ऐसे घर में नहीं रहती सुख-शांति
- आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार जिन घरों में माता-पिता का सम्मान नहीं होता है, वहां पर सुख- शांति नहीं रहती है। जो व्यक्ति अपने माता-पिता का सम्मान नहीं करते हैं, उन्हें जीवन में परेशानियों से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
माता- पिता को अपने बच्चों के साथ दोस्त बन कर रहें
- आचार्य चाणक्य के अनुसार माता- पिता को अपने बच्चों के साथ दोस्त बन कर रहना चाहिए। दोस्त बन कर रहने से बच्चे आपसे अपनी सभी बातों को साझा करेंगे। बच्चों के साथ समय व्यतित करना चाहिए। जिस परिवार में ये सब होता है वहां हमेशा ही प्रेम बना रहता है।
विज्ञापन
ऐसे घर मां लक्ष्मी का निवास होता है
- जिस घर में पति- पत्नि एक दूसरे का सम्मान करते हैं, वहां मां लक्ष्मी निवास करती हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार पति-पत्नि को हमेशा प्रेम से रहना चाहिए। जिन घरों मे पति- पत्नि एक दूसरे का सम्मान नहीं करते हैं वहां पर सुख- शांति नहीं रहती है।