फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   chanakya niti know life management tips

चाणक्य नीति: पिता को तभी सम्मान मिलता है जब उनके बच्चों में हो ऐसे संस्कार

Mon, 25 May 2020 08:18 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 25 May 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
chanakya niti know life management tips
Chanakya Success Mantra

Chanakya Niti In Hindi : आचार्य चाणक्य के द्वारा बनाई गई जीवन में सुख, शांति और सफलता का रास्ता दिखाती हैं। चाणक्य की नीतियां आज भी हमारी ढ़ेर सारी उलझनों और समस्याओं को दूर करने में सहायक होती है। आचार्य चाणक्य को इतिहास एक सफल राजनीतिज्ञ,कूटनीति और नीति निर्माता के रूप में जानता है। आचार्य चाणक्य ने ऐसी कई नीतियां बनाई है जिसका अनुसरण कर जीवन को सुखद और सफल बनाया जा सकता है। इन्हीं नीतियों के बल पर ही चंद्रगुप्त को अखंड भारत का सम्राट बना दिया था। आचार्य चाणक्य की नीतियों में कुछ ऐसे नीति है जिसे हर पिता को ध्यान में रखकर अपने बच्चों के अंदर संस्कार डालना चाहिए।

विज्ञापन


चाणक्य के अनुसार
पुत्राश्च विविधै: शीलैर्नियोज्या: सततम् बुधै:।
नीतिज्ञा शीलसंपन्नां भवन्ति कुलपूजिता:।।


- इस नीति के अनुसार वही पिता सुख और शांति को प्राप्ति करता है जो अपनी संतानों के अंदर अच्छे और संस्कारी गुणों की शिक्षा देता है। संस्कारी लोग ही अपने कुल में पूजे जाते हैं।
विज्ञापन


- बच्चों के लालन-पालन में बिल्कुल ही लापरवाही नहीं करनी चाहिए। संतान के अच्छे कर्म करने से समाज में पिता का मान-सम्मान मिलता है वहीं गलत कार्यों में लिप्त होने वाली संतान अपने पिता के लिए तमाम तरह की मुश्किले खड़ी करता है और समाज में उसे अपमानित होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आचार्य चाणक्य के अनुसार बच्चे का पहला गुरु उनके माता-पिता होते हैं। बच्चा सबसे पहले अपने माता-पिता से चीजों को समझता और सीखता है। माता-पिता के अच्छे संस्कार और उनके व्यवहार से बच्चों में संस्कार आते हैं। कभी भी बच्चों के सामने दिखावा नहीं करना चाहिए। किसी छोटी बात को बढ़ाचढ़ाकर बताने पर इसका बच्चे पर बुरा असर देखने को मिलता है।

- बच्चों के सामने कभी भी माता-पिता को किसी भी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए। इसे आलावा माता-पिता को हमेशा बच्चों के सामने अच्छी और संयमित भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए।


- माता-पिता को कभी भी बच्चों के सामने किसी अन्य  व्यक्ति को अपमानित नहीं करना चाहिए। साथ ही माता-पिता को अपने बड़े बुजुर्गों और गुरुओं के सामने सम्मानपूर्वक बाते करना चाहिए ताकि बच्चा आपके व्यवहार को देखकर आपसे सीख ले सके।

चाणक्य नीति: चाणक्य की इन बातों को मान लेंगे तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed