{"_id":"65b1e43620f528475f0d98d5","slug":"chanakya-niti-if-you-want-to-climb-the-stairs-of-success-follow-these-5-things-of-acharya-chanakya-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chanakya Niti: सफलता की सीढ़ियां चढ़ना चाहते हैं तो याद रखें आचार्य चाणक्य की ये 5 बातें","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
Chanakya Niti: सफलता की सीढ़ियां चढ़ना चाहते हैं तो याद रखें आचार्य चाणक्य की ये 5 बातें
Fri, 26 Jan 2024 12:42 AM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:42 AM IST
सार
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य अपने समय में महानतम शिक्षकों में से एक थे। उनके कई उपदेश और लिखी बातें आज के जीवन में शत प्रतिशत खरी उतरती हैं। चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, परम ज्ञानी थे।
विज्ञापन
सफलता की सीढ़ियां चढ़ना चाहते हैं तो याद रखें चाणक्य की ये बातें
- फोटो : iStock
विस्तार
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य अपने समय में महानतम शिक्षकों में से एक थे। उनके कई उपदेश और लिखी बातें आज के जीवन में शत प्रतिशत खरी उतरती हैं। चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, परम ज्ञानी थे। उनके द्वारा कही गई बातें चाणक्य नीति के नाम से जानी जाती हैं। चाणक्य नीति में उन्होंने धन की उपयोगिता और उसके महत्व के बारे में काफी अच्छे ढंग से बताया है। आचार्य चाणक्य की नीतियां हमेशा मनोबल बढ़ाने का काम करती हैं और जीवन में संघर्ष करके आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। हम यहां कुछ ऐसी ही चाणक्य नीतियों के बारे में बताएंगे, जो आपको जीवन में सफलता पाने के लिए सहायक साबित होंगी। चलिए जानते हैं उनके बारे में-
विज्ञापन
पछतावा न करें
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो समय बीत गया है, उसके लिए कभी पछतावा नहीं करना चाहिए और ही कभी भविष्य के बारे में भी चिंतित होना चाहिए। समझदार व्यक्ति हमेशा अपने वर्तमान फोकस करता है।
विज्ञापन
शिक्षा
चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को शिक्षा से मित्रता रखनी चाहिए। शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पाता है। शिक्षा के सामने बल और सुंदरता दोनों ही निरर्थक हैं।
विज्ञापन
खुद के हालात बदलने का प्रयास करें
चाणक्य नीति के अनुसार बहुत लोग हालात बदलने का प्रयास नहीं करते हैं। वो सोचते हैं कि जैसा चल रहा है वैसा ही चलने दो, ऐसे लोग कभी भी सफलता की सीढ़ी नहीं चढ़ पाते हैं।
बराबरी के लोगों से ही करें मित्रता
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मित्रता हमेशा बराबरी के लोगों से रखनी चाहिए, क्योंकि जो लोग आपके बराबर के नहीं होंगे वो हमेशा आपके लिए कष्टदायक होंगे।
दूसरों की गलतियों से सीखना
चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति को दूसरों की गलतियों से भी सीख लेनी चाहिए, क्योंकि जो व्यक्ति दूसरों की गलतियों से सबक नहीं लेता, वह अपने जीवन में सफलता पाने के लिए संघर्ष करता रहता है।