फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Chanakya Niti if Share These Sorrows of Life With Someone Then Problems May Increase

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपने दुख, अन्यथा बढ़ सकती है परेशानी

Mon, 21 Feb 2022 10:36 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 21 Feb 2022 10:36 AM IST
सार

 Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में कोई भी व्यक्ति किसी एक बार पर नहीं ठहर सकता है परंतु कुछ ऐसी बातें जरूर हैं जिससे व्यक्ति को बच कर रहना बहुत जरूरी है, अन्यथा मनुष्य को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Chanakya Niti if Share These Sorrows of Life With Someone Then Problems May Increase
चाणक्य नीति: चाणक्य नीति में ऐसी कई बातें बताई गई हैं, जिनका पालन करने से आप किसी भी समस्या से बाहर आ सकते हैं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के जरिए मनुष्य को बहुत ही जरूरी और कड़े संदेश दिए हैं।  चाणक्य के नीति शास्त्र में जीवन के हर पहलू पर नीतियां बनाई है और आम आदमी तक पहुंचाई हैं। चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र के जरिए  पाप-पुण्य, कर्तव्य और अधर्म-धर्म के बारें में बताया है इनकी नीतियों के जरिए व्यक्ति अपने जीवन को बेहतरीन बना सकता हैं। चाणक्य नीति में ऐसी कई बातें बताई गई हैं, जिनका पालन करने से आप किसी भी समस्या से बाहर आ सकते हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में कोई भी व्यक्ति किसी एक बार पर नहीं ठहर सकता है परंतु कुछ ऐसी बातें जरूर हैं जिससे व्यक्ति को बच कर रहना बहुत जरूरी है, अन्यथा मनुष्य को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
  • चाणक्य नीति शास्त्र के अनुसार धन बहुत बड़ी ताकत है और यदि आपको आर्थिक रूप से नुकसान हुआ है तो इसकी जानकारी किसी को नहीं देनी चाहिए अन्यथा कोई भी व्यक्ति आपकी मदद करने से कतराने लगेगा। इसलिए अपनी आर्थिक परेशानी किसी को न बताएं। 
  • विज्ञापन
  • अपने दुख का जिक्र किसी से न करें। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर अपने दुख की चर्चा आपने किसी से कर ली तो व्यक्ति आपके सुख से खुश नहीं होगा जितना आपको दुखी देखकर होगा। क्योंकि ऐसे लोग सामने तो आपको सांत्वना देंगे लेकिन पीठ पीछे आपकी हंसी उड़ाएंगे, इसलिए अपने दुख को अपने भीतर ही रखें। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यदि आपकी पत्नी का चाल चलन खराब है और आपको इसकी जानकारी है तो उसकी चरित्रहीनता का ढिंढोरा न पीटें, आपस में ही सुलझाएं। अन्यथा लोगों के बीच आप चर्चा का विषय बन सकते हैं, यहां तक कि आपको शर्मिंदा होन पड़ सकता है। 
  • आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि कभी भी आपका अपमान हुआ है तो इसके बारे में कभी भी किसी को न बताएं। क्योंकि आप यदि कभी इस बारे में दूसरों से जिक्र करते हैं तो लोग आपका सम्मान करना बंद कर देंगे और समाज में आपकी प्रतिष्ठा को सदैव गिराने का काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed