फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   candle light on birthday

जन्मदिन पर मोमबत्ती बुझाना कितना सही?

Tue, 16 Jul 2013 01:01 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 16 Jul 2013 01:01 PM IST
विज्ञापन
candle light on birthday

हमारे रहन-सहन और जीवनशैली पर पाश्चात्य जीवनशैली का असर तेजी से होता जा रहा है। हम बिना किसी सोच विचार के अंधानुकरण करते हुए उन चीजों को भी अपनाते जा रहे हैं जो हमारे लिए नुकसानदेय है। जन्मदिन के मौके पर केक काटना और मोमबत्ती बुझाना भी इसी तरह का एक अनुकरण है जो हमारे लिए नुकसानदेय हो सकता है।

विज्ञापन


आह्निक सूत्रावली में लिखा है कि नैवं निर्वाणयेद् दीपं, देवार्थ मुपकल्पितम्। दीपहर्ता भवेदंधां, काणो निर्वाणको भवेते।। अर्थात गलती से भी शुभ कार्य के निमित्त जलाए गये दीपक को बुझाने पर व्यक्ति की आंखों की रोशनी प्रभावित होती है। जो व्यक्ति इस कार्य में सहायक होता है वह काना होता है और इसका प्रभाव उसकी सात पीढ़ियों तक पड़ता है।
विज्ञापन


हिन्दू धर्म में दीपक को अग्नि देव का स्वरूप माना गया है। अग्नि देव की उपस्थिति से नकारात्मक उर्जा एवं बुरी शक्तियां दूर रहती हैं। आत्मा प्रकाशित होती है और सात्विक गुणों में वृद्धि होती है। उपनिषद् में लिखा है कि 'तमसो मा ज्योतिर्गमय' इसका अर्थ है अंधेरे से प्रकाश की ओर चलो।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश नूतनता और नवीनता का सूचक है। जन्मदिन के मौके पर दीपक या मोमबत्ती बुझाने से हम आने वाले समय को नकारात्मकता की ओर ले जाते हैं। इसलिए सही होगा कि जीवन में प्रगति और नवीनता के लिए जन्मदिन पर मोमबत्ती बुझाने की बजाय भगवान के सामने घी का दीप जलाएं।


जन्मदिन के दिन प्रातः उठकर स्नान ध्यान करके माता-पिता एवं गुरुजनों को प्रणाम करें। जरूरतमंद व्यक्तियों को दान और भोजन दान करें। उपहार लेने की बजाय जरूरतमंदों को अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें। इस तरह जन्मदिन मनाएंगे तो मन में सात्विक और सकारात्मक भाव विकसित होगा और निरंतर आगे की ओर बढ़ते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed