फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   benefits of help

इसलिए अपने अंदर विकसित कीजिए सेवा भाव

Sat, 24 Aug 2013 12:49 PM IST
गायत्री योगाचार्या
गायत्री योगाचार्या Updated Sat, 24 Aug 2013 12:49 PM IST
विज्ञापन
benefits of help

एक अच्छा जीवन तभी संतुलित विकास कर पाता है जब शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक इन तीनों को संतुलित रूप से विकसित किया जाए। आत्म-चिन्तन पर ध्यान बनाए रखने के लिए जीवन में कुछ मूलभूत परिस्थितियों का वातावरण बनना अत्यन्त आवश्यक है।

विज्ञापन


इनमें प्रमुख है मन का निर्मल बने रहना, स्वार्थ की भावना समाप्त होना, भौतिकवादी इच्छाओं पर पूर्ण नियंत्रण, अहंकार की भावना से मुक्ति प्राप्त करना, प्रेम, उदारता, त्याग और तपस्या आदि की जीवनशैली का विकास आदि।
विज्ञापन


सेवा की भावना इन सब परिस्थितियों के निर्माण में सहायता करती हैं। देखने में यह कितना सामान्य कार्य है परन्तु इस सामान्य सेवा कार्य के माध्यम से भी कुछ समय के लिए इन सेवकों का अहंकार भाव तो समाप्त हो ही जाता होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार के सामान्य सेवा कार्यों को भी व्यक्ति यदि जीवन-पर्यन्त करता रहे तो उसका अहं भाव पूर्णतः समाप्त होकर उसके लिए आध्यात्मिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त कर देगा। सेवा कार्यों को करते हुए आध्यात्मिक विकास के लिए अपने आप ही अलौकिक परिस्थितियाँ बनने लगती है।

सेवा करने वाले के रूप में समाज में उत्तम परम्पराओं की स्थापना होती है। एक-दूसरे के प्रति प्रेमभाव से सामाजिक एकता, शान्ति और भाईचारे का आधार बनता है। सेवा कार्यों से उत्तम जीवन मूल्यों की स्थापना होती है।


सच्चे मन से पूर्ण स्वार्थ रहित सेवा करने वाला व्यक्ति सामाजिक जीवन के पांच मुख्य मूल्यों- अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह का जीवन्त प्रतीक बन जाता है। लगातार पूर्ण निष्ठा से सेवा में लगे व्यक्ति के पुराने पाप कर्मों की सज़ा भी कटने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed