फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूजा के दौरान महिलाएं क्यों ढकती हैं सिर, जानें धार्मिक महत्व

Sat, 03 Aug 2024 07:13 AM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 03 Aug 2024 07:13 AM IST
सार

वैसे तो हमारे देश में आमतौर पर महिलाएं सिर ढकती हैं मगर पूजा के समय सिर ढकने की विशेष मान्यता होती है। आइए आज के इस लेख पूजा करते समय सिर ढकने के महत्व के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
why religious head coverings tradition female know in hindi
Head Cover - फोटो : Amar Ujala

सदियों से चली आ रही सिर ढकने की परंपरा हमारे समाज में धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिकता से गहराई से जुड़ी हुई है। चाहें वह मंदिर हो या घर, पूजा-पाठ के दौरान सिर ढकना एक आम प्रथा है। वैसे तो हमारे देश में आमतौर पर महिलाएं सिर ढकती हैं मगर पूजा के समय सिर ढकने की विशेष मान्यता होती है। कुछ दुपट्टा का इस्तेमाल करती हैं तो वहीं कुछ औरतें अपने साड़ी के पल्लू से अपना सिर ढकती हैं। इन सब के बीच में एक जरूरी बात ये है पूजा के समय कि सिर्फ महिलाएं ही सिर नहीं ढकती हैं बल्कि पुरुष भी ढकते हैं। साथ ही ध्यान देने वाली बात ये भी है कि ये प्रथा सिर्फ हिंदू धर्म में ही नहीं है बल्कि अन्य धर्मों में भी इससे मिलते जुलते नियमों का पालन किया जाता है। लगभग हर धर्म में भगवान की पूजा के दौरान सिर ढकना जरूरी होता है। सिर ढकने के बाद ही भगवान की पूजा शुरू की जाती है। किसी भी प्रथा को बनने के पीछे कोई न कोई कारण और फायदा होता है। आइए आज के इस लेख पूजा करते समय सिर ढकने के महत्व के बारे में जानते हैं।  

why religious head coverings tradition female know in hindi
सर पर पल्लू - फोटो : iStock

सिर ढकने का महत्व
सिर ढकना किसी भी देवता या बड़े व्यक्ति के प्रति आदर और सम्मान का प्रतीक है। यह दर्शाता है कि हम उनके सामने विनम्र हैं और उनका सम्मान करते हैं। मान्यता है कि सिर ढकने से नकारात्मक ऊर्जा हमारे पास नहीं आ पाती है। यह एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है और हमें नकारात्मक प्रभावों से बचाता है। सिर ढकने से सकारात्मक ऊर्जा हमारे आसपास फैलती है और हमें शांति और सुकून मिलता है। साथ ही सिर ढकने से हमारा ध्यान एकाग्र होता है और हम पूजा-पाठ में पूरी तरह से डूब जाते हैं। अलग अलग धर्मों में सिर ढकने के पीछे अलग-अलग धार्मिक मान्यताएं हैं। कुछ धर्मों में माना जाता है कि सिर में आत्मा का वास होता है और इसे ढककर हम आत्मा की रक्षा करते हैं।

Shani Chalisa Lyrics: एक क्लिक में पढ़ें श्री शनि चालीसा का पाठ, साढ़ेसाती का दुष्प्रभाव होगा कम

why religious head coverings tradition female know in hindi
सर पर पल्लू - फोटो : iStock

सिर ढकने के तरीके

  • महिलाएं आमतौर पर दुपट्टा से अपना सिर ढकती हैं। 
  • साड़ी पहनने वाली महिलाएं साड़ी के पल्लू से अपना सिर ढकती हैं। 
  • पुरुष पगड़ी पहनकर अपना सिर ढकते हैं।
  • कई बार पुरुष सिर ढकने के लिए टोपी का भी इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
why religious head coverings tradition female know in hindi
सर पर पल्लू - फोटो : iStock

आधुनिक समय में सिर ढकने की प्रासंगिकता
आधुनिक समय में भी सिर ढकने की परंपरा का महत्व कम नहीं हुआ है। हालांकि, कुछ लोग इसे पुरातन मानते हैं और इसे छोड़ने की वकालत करते हैं। लेकिन सिर ढकने के पीछे जो आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्य जुड़े हुए हैं, वे आज भी प्रासंगिक हैं।

एकाक्षी नारियल है मां लक्ष्मी का रूप, मिल जाए आपको तो बन जाएंगे धनवान

विज्ञापन
why religious head coverings tradition female know in hindi
सर पर पल्लू - फोटो : iStock

सिर ढकने की परंपरा हमारे समाज में सदियों से चली आ रही है। यह धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिकता से गहराई से जुड़ी हुई है। सिर ढकना न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है बल्कि यह हमारे मन और आत्मा को शांत करने का एक तरीका भी है। हालांकि, यह व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है कि कोई व्यक्ति सिर ढकना चाहता है या नहीं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed