फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Vrat Tyohar List August 2023 Festivals List Rakshabandhan Nagapanchami Hariyali Teej in hindi

Vrat Tyohar List August 2023: अगस्त में मनाए जाएंगे रक्षाबंधन, नागपंचमी जैसे त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Wed, 26 Jul 2023 07:24 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 26 Jul 2023 07:24 AM IST
सार

सावन महीना 4 जुलाई से 31 अगस्त तक है। आइए जानते हैं कि इस दौरान अगस्त महीने में कौनसे महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Vrat Tyohar List August 2023 Festivals List Rakshabandhan Nagapanchami Hariyali Teej in hindi
अगस्त माह के व्रत और त्यौहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Festivals List 2023 August: सावन का महीना व्रत त्योहार के मामले में विशेष माना जाता है। इस बार अधिकमास होने के कारण सावन का महीना 2 महीने का हो गया। इसीलिए सावन के विशेष त्योहार अगस्त महीने में  पड़ रहे हैं।  भगवान शिव को समर्पित यह महीना पूजा-पाठ के लिए जितना विशेष है, उतना ही व्रत-त्योहार के मामले में है। सावन में कई महत्वपूर्ण तिथियां पड़ रही हैं जिसमें पूजा-पाठ करना बहुत लाभ देता है। सावन महीना 4 जुलाई से 31 अगस्त तक है। आइए जानते हैं कि इस दौरान अगस्त महीने में कौनसे महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं। 14 अगस्त को सावन महीने की दूसरी मासिक शिवरात्रि भी मनाई जाएगी। इसमें 19 अगस्त 2023 को हरियाली व्रत पड़ रहा है. इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए और कुंवारी लड़कियां मनचाहा वर पाने के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके बाद 21 अगस्त 2023 को नागपंचमी मनाई जाएगी। वहीं भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन 31 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा।  

विज्ञापन

अगस्त महीने के व्रत-त्योहार लिस्ट 

  • 1 अगस्त 2023, मंगलवार: अधिकमास पूर्णिमा व्रत, मंगला गौरी व्रत
  • 2 अगस्त 2023, बुधवार: पंचक शुरू
  • 4 अगस्त 2023, शुक्रवार: विभुवन संकष्टी चतुर्थी
  • 7 अगस्त 2023, सोमवार: सावन सोमवार
  • 8 अगस्त 2023, मंगलवार: मंगला गौरी व्रत, कालाष्टमी
  • 12 अगस्त 2023, शनिवार: पुरुषोत्तम एकादशी
  • 13 अगस्त 2023, रविवार: रवि प्रदोष व्रत
  • 14 अगस्त 2023, सोमवार: अधिकमास मासिक शिवरात्रि, सावन सोमवार
  • 15 अगस्त 2023, मंगलवार: मंगला गौरी व्रत
  • 16 अगस्त 2023, बुधवार: अधिकमास अमावस्या
  • 19 अगस्त 2023, शनिवार - हरियाली तीज
  • 21 अगस्त 2023, सोमवार - नाग पंचमी
  • 27 अगस्त 2023, रविवार - श्रावण पुत्रदा एकादशी
  • 28 अगस्त 2023, सोमवार - प्रदोष व्रत
  • 30 अगस्त 2023, बुधवार - रक्षा बंधन
  • 31 अगस्त 2023, गुरुवार - सावन पूर्णिमा व्रत

Budhwar Upay: करियर में तरक्की के लिए बुधवार को कर लें ये महाउपाय, गणेश जी करेंगे मनोकामना पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed