फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budhwar Upay: करियर में तरक्की के लिए बुधवार को कर लें ये महाउपाय, गणेश जी करेंगे मनोकामना पूरी

Tue, 25 Jul 2023 05:28 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 25 Jul 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
Budhwar Upay Dan Path try these remedies for career growth in hindi
astrological remedies on wednesday - फोटो : istock

Budhwar Upay: बुधवार का दिन श्री गणेश को समर्पित है। भगवान गणेश देवताओं के अधिपति माने जाते हैं। अगर इस दिन कुछ उपाय किए जाएं तो जीवन में चल रही असफलताओं से छुटकारा मिल सकता है। हर काम में सफलता पाने और परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए बुधवार के दिन कुछ उपाय जरूर अपनाने चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय दिन के शुभ समय में करने से शीघ्र फल प्राप्त होता है और ऐसा करने से जीवन की सभी परेशानियां जड़ से खत्म हो जाती हैं। किसी भी पूजा और शुभ कार्य में भगवान गणेश का विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि गणेश जी के बिना कोई भी शुभ कार्य सफल नहीं होता है और इसलिए सबसे पहले उनकी पूजा की जाती है। बुधवार के दिन व्रत रखने के साथ-साथ गणपति जी की विधि-विधान से पूजा करने का भी विधान है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन भगवान गणेश की पूजा करता है, बप्पा उसके सभी कष्ट हर लेते हैं और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। 

Budhwar Upay Dan Path try these remedies for career growth in hindi
astrological remedies on wednesday - फोटो : iStock

बुधवार के उपाय जो बदल सकते हैं किस्मत

  • बुधवार के दिन उपाय करने से बुध ग्रह की शुभता प्राप्त होती है। अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है तो इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग या हरा कपड़ा दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे आपको लाभ मिलता है और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर हो जाती हैं।
Budhwar Upay Dan Path try these remedies for career growth in hindi
astrological remedies on wednesday - फोटो : iStock
  • बुधवार के दिन 'ओम गं गणपतये नम:' या 'श्री गणेश नम:' इस मंत्र का जाप करें। इससे आपके जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Budhwar Upay Dan Path try these remedies for career growth in hindi
astrological remedies on wednesday - फोटो : iStock
  • बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाएं और गणेश जी को गुड़ का भोग लगाएं। ऐसा करने से गणपति के साथ-साथ देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होंगी, जिससे घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
Budhwar Upay Dan Path try these remedies for career growth in hindi
astrological remedies on wednesday - फोटो : istock
  • इस दिन गणपति जी की पूजा में 21 दूर्वा अवश्य चढ़ानी चाहिए, ऐसा करने से गणेश जी जल्दी प्रसन्न होते हैं क्योंकि गणेश जी को दूर्वा भी बहुत प्रिय है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed