फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   vrat ekadshi papankusha

पापांकुशा एकादशी में ऐसा करने से यमलोक नहीं जाना पड़ता है

Fri, 07 Nov 2014 05:04 PM IST
राकेश झा/टीम डिजिटल
राकेश झा/टीम डिजिटल Updated Fri, 07 Nov 2014 05:04 PM IST
विज्ञापन
vrat ekadshi papankusha

आज आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। शास्त्रों में इस एकादशी को पापांकुशा एकादशी बताया गया है। अपने नाम के अनुसार यह एकादशी पाप कर्मों के प्रभाव को दूर करके पुण्य प्रदान करता है। भगवान श्री कृष्ण ने पद्मपुराण एवं ब्रह्मवैवर्त पुराण में इस एकादशी के पुण्यों का वर्णन किया है।

विज्ञापन



युधिष्ठिर के पूछने पर श्री कृष्ण ने कहा था कि यह एकादशी पापों को हरनेवाली है। जो व्यक्ति पापांकुशा एकादशी का व्रत रखकर सोना, तिल, गाय, अन्न, जल, छाता और जूते का दान करता है उसके पूर्वजन्म के भयंकर पाप भी नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन


ऐसा व्यक्ति पुण्य कर्मों के प्रभाव के कारण नर्क की यातना सहने से बच जाता है। इन्हें मृत्यु के बाद यमराज के दर्शन नहीं करने पड़ते हैं। जो व्यक्ति एकादशी का व्रत नहीं कर पाता है वह भी इन वस्तुओं का दान करे तो उसे भी अपार पुण्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुक्ति प्रदान करने के अलावा इस एकादशी के प्रभाव से शरीर स्वस्थ होता है। धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है और पुण्यात्मा मनुष्य को सुन्दर जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। जिसके साथ धर्मपूर्वक आचरण करते हुए मनुष्य उत्तम लोकों में जाता है।


इस एकादशी के दिन गरूड़ पर विराजमान भगवान विष्णु के दिव्य रूप की पूजा करनी चाहिए। एकादशी की रात में जागरण करके हरि चिंतन, भजन करने वाले मनुष्य की अपने सहित कई पीढ़ियों का उद्घार हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed