फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   vaishakh 2021 begins from 28th april know about festivals and significance vaishakh month

Vaisakh 2021: शुरू हो चुका है वैशाख मास, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Thu, 29 Apr 2021 01:39 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 29 Apr 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
vaishakh 2021 begins from 28th april know about festivals and significance vaishakh month
lord vishnu (demo pic)

हिंदू कैलेंडर के अनुसार 28 अप्रैल 2021 से वैशाख माह आरंभ हो गया है जो 26 मई 2021 तक रहेगा। यह हिंदू वर्ष का दूसरा माह होता है। विशाखा नक्षत्र से संबंध होने के कारण इसको वैशाख कहा जाता है। इस माह में पवित्र नदी या सरोवर में स्नान करने का भी विशेष महत्व होता है। वैशाख मास में भगवान श्री हरि विष्णु की आराधना करने से पुण्य फल प्राप्त होता है। धार्मिक दृष्टि से यह माह महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह में कई पुण्यदायक व्रत और पर्व आते हैं। जानते हैं कि क्यों महत्वपूर्ण है यह माह, और किन बातों का रखना चाहिए ध्यान।

विज्ञापन

इसलिए महत्वपूर्ण है वैशाख मास

वैशाख मास में भगवान विष्णु ने परशुराम जी के रूप में अवतार लिया था। इसलिए इस माह में परशुराम जयंती मनाई जाती है। इस बार परशुराम जयंती 14 मई 2021 को मनाई जाएगी। इस के साथ ही वैशाख मास की पूर्णिमा को भगवान बुद्ध का जन्म भी हुआ था। इस बार महात्मा बुद्ध की जयंती 26 भी 2021 को मनाई जाएगी। वैशाख माह कि तृतीया को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। इस तिथि को बहुत ही शुभ माना जाता है। यह माह भगवान श्री हरि की कृपा प्राप्त करने हेतु बहुत ही शुभ माना गया है।  

वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान और मां गंगा की उपासना की जाती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

वैशाख मास में क्या करना रहता है शुभ
  • वैशाख माह में प्रतिदिन प्रयत्न सूर्योदय के पूर्व उठ जाना चाहिए।
  • इसके साथ ही हो सके तो गंगा नदी या किसी पवित्र सरोवर में स्नान करना चाहिए।
  • इस समय कोरोनाकाल चल रहा है ऐसे में घर पर ही शुद्ध जल में थोड़े से तिल मिलाकर स्नान करें।
  • भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा आराधना करें।
  • भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए इस माह में पड़ने वाली दोनों एकादशी, वरुथिनी और मोहिनी एकादशी व्रत का पालन करें।
विज्ञापन

खान-पान का रखें ध्यान
  • वैशाख मास में गर्मी बहुत ज्यादा होने लगती है इसलिए इस समय जल का प्रयोग बढ़ा देना चाहिए। 
  • इस समय ज्यादा तेल और मिर्च-मसाले का भोजन नहीं खाना चाहिए।
  • सुबह को ज्यादा देर तक नहीं सोना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed