{"_id":"637716ded5315639752f5cea","slug":"utpanna-ekadashi-2022-upay-do-these-7-things-for-money-prosperity-happiness-and-children-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Utpanna Ekadashi 2022: उत्पन्ना एकादशी पर करें ये उपाय, जीवन की सभी समस्याएं होंगी दूर","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Utpanna Ekadashi 2022: उत्पन्ना एकादशी पर करें ये उपाय, जीवन की सभी समस्याएं होंगी दूर
Sat, 19 Nov 2022 07:43 AM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sat, 19 Nov 2022 07:43 AM IST
सार
Utpanna Ekadashi 2022: मार्गशीर्ष यानी अगहन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल उत्पन्ना एकादशी का व्रत 20 नवंबर को रखा जाएगा।
विज्ञापन
उत्पन्ना एकादशी पर करें ये उपाय, जीवन की सभी समस्याएं होंगी दूर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Utpanna Ekadashi 2022: मार्गशीर्ष यानी अगहन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल उत्पन्ना एकादशी का व्रत 20 नवंबर को रखा जाएगा। कहा जाता है कि उत्पन्ना एकादशी के दिन व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा करने पर जगत के पालनहार की असीम कृपा प्राप्त होती है। उत्पन्ना एकादशी का व्रत करने से श्री हरि विष्णु के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा उत्पन्ना एकादशी के दिन कुछ उपाय करने से हर मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं उत्पन्ना एकादशी के चमत्कारी उपायों के बारे में...
विज्ञापन
Tulsi Ke Pani Ke Upay: तुलसी जल के इन उपायों से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला
विज्ञापन
धन और सुख समृद्धि के लिए उपाय
उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा करें। इससे भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में धन, सुख, समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
गृह क्लेश से मुक्ति के लिए
यदि परिवार में लंबे समय से क्लेश चला आ रहा है या घर के सदस्यों में लड़ाई होती रहती है तो इससे मुक्ति पाने के लिए अपने घर के मंदिर में दक्षिणावर्त्ती शंख की स्थापना करें। फिर उसकी रोली, धूप-दीप आदि से पूजा करें।
तरक्की के लिए
यदि आपका कारोबार मंदा चल रहा है या धीमी गति से धन का आगमन हो रहा है, तो उत्पन्ना एकादशी के दिन तरक्की के लिए पांच गुंजाफल श्री विष्णु के सामने रखकर उनकी पूजा करें। पूजा के बाद गुंजाफल को अपनी तिजोरी या गल्ले में रख लें।
Mesh Rashi Personality: साहसी और निडर होते हैं मेष राशि के जातक, जानिए इनकी खूबियां और कमियां
मनोकामना पूर्ति के लिए
उत्पन्ना एकादशी के दिन पूजा के समय आप भगवान विष्णु के ''ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम:'' मंत्र का जाप करें। ज्योतिष मान्यता के अनुसार इससे आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।