फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   temple in islamic country

मुसलमानों के देश में मां का मंदिर, भक्त करते हैं आरती पूजा

Wed, 25 Mar 2015 02:13 PM IST
Updated Wed, 25 Mar 2015 02:13 PM IST
विज्ञापन
temple in islamic country

भारत में आपको हर मुहल्ले में कम से कम एक मंदिर जरूर मिल जाएगा। कारण यह है कि यहां पर हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों की बड़ी आबादी रहती है।

विज्ञापन


लेकिन यह अपने आप में हैरान करता है कि उन देशों में भी हिंदू देवी देवताओं और माता का मंदिर मौजूद है जो मुसलमानों का देश माना जाता है और वर्षों से यहां श्रद्घालु माता की आरती पूजा करते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन


मुसलमानों के देश में मौजूद इन मंदिरों की कहानी भी हैरान करने वाली है।

काबुल में माता का मंदिर

temple in islamic country

अफगानिस्तान एक इस्लामिक देश माना जाता है। इस देश की राजधानी काबुल में माता का एक मंदिर स्थित है। यह मंदिर आसामाई के मंदिर के नाम से जाना जाता है।

आसामाई के विषय में यह माना जाता है कि यह उम्मीद और आसपूर्ण करने वाली देवी हैं जो आसा पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी पर निवास करती हैं।

माता के इस मंदिर में कई हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियां हैं। इस मंदिर के पास एक बड़ी सी शिला है जिसे पंजसीर का जोगी कहा जाता है। इस जोगी की कथा यह है कि करीब 150 साल पहले यह इस स्थान पर तपस्या करने आया था।

स्थानीय लोगों ने जब इन्हें परेशान किया तब यह एक शिला के रूप में परिवर्तित हो गया। इसके बाद से यह शिला 'पंजसीर का जोगी' के नाम से जाना जाने लगा।

पाकिस्तान में देवी का प्राचीन मंदिर

temple in islamic country

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में हिंगला नदी के पास देवी का एक मंदिर है जो हिंगलाज माता के नाम से जानी जाती है। इस मंदिर को शक्तिपीठ के रूप में मान्यता प्राप्त है।

हिंगलाज देवी के विषय में ब्रह्मवैवर्त पुराण में कहा गया है कि जो एक बार माता हिंगलाज के दर्शन कर लेता है उसे पूर्वजन्म के कर्मों का दंड नहीं भुगतना पड़ता है।

मान्यता है कि परशुराम जी द्वारा 21 बार क्षत्रियों का अंत किए जाने पर बचे हुए क्षत्रियों ने माता हिंगलाज से प्राण रक्षा की प्रार्थना की। माता ने क्षत्रियों को ब्रह्मक्षत्रिय बना दिया इससे परशुराम से इन्हें अभय दान मिल गया।

एक मान्यता यह भी है कि रावण के वध के बाद भगवान राम को ब्रह्म हत्या का पाप लगा। इस पाप से मुक्ति पाने के लिए भगवान राम ने भी हिंगलाज देवी की यात्रा की थी। राम ने यहां पर एक यज्ञ भी किया था।

विज्ञापन

ढाका में माता का शक्तिपीठ

temple in islamic country

बांग्लादेश की राजधानी ढ़ाका में माता का एक मंदिर है जो ढाकेश्वरी देवी के नाम से प्रसिद्घ है। इसी देवी के नाम से इस शहर का नाम ढ़ाका पड़ा है।

भारत के विभाजन से पहले यह भारत का प्रमुख मंदिर माना जाता था। इस मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में सेन राजवंश के राजा बल्लाल सेन ने करवाया था।

इस देवी मंदिर की गिनती शक्तिपीठ के रूप में की जाती है। इसके पीछे कथा यह है कि यहां पर देवी सती के आभूषण गिरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed