{"_id":"5b77d2cc42c792464429dd34","slug":"temple-in-india-where-women-sleeping-on-floor-become-pragnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत का अनोखा मंदिर जिसके फर्श पर सोने मात्र से महिलाएं हो जाती हैं गर्भवती","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
भारत का अनोखा मंदिर जिसके फर्श पर सोने मात्र से महिलाएं हो जाती हैं गर्भवती
धर्म डेस्क,अमर उजाला
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में ऐसे तमाम मंदिर हैं जहां पर तरह- तरह के चमत्कारों से जुड़ी मान्यताएं प्रचलित है। ऐसा ही एक मंदिर है जहां पर संतानहीन लोगों को संतान सुख की प्राप्ति होती है। यह मंदिर है हिमाचल प्रदेश की दुर्गम पहाडियों के बीच बसे सिमस नाम के गांव में। इस मंदिर की मान्यता है इसके फर्श पर जो महिलाएं सोती हैं वे गर्भवति हो जाती है।
विज्ञापन
इस मंदिर के बारे में यह मान्यता है कि खुद देवी मां उनको सपनों में आकर संतान प्राप्ति का आशीर्वाद देती हैं और महिलाओं को संतान का सुख प्राप्त होता है। दूर-दूर से हजारों नि:संतान महिलाएं इस मंदिर के फर्श पर सोने के लिए आती हैं।
विज्ञापन
हिमाचल के सिमस में स्थित इस मंदिर को संतानदात्री के नाम से जाना जाता है। नवरात्रों में यहां सलिन्दरा उत्सव मनाया जाता है जिसका अर्थ है सपने आना। इस समय नि:संतान महिलाएं दिन रात मंदिर के फर्श पर सोती हैं। कहते हैं कि ऐसा करने से वो जल्द से जल्द प्रेगनेंट हो जाती हैं। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि माता सिमसा सपने में महिला को फल देती हैं तो उस महिला को संतान का आशीर्वाद मिल जाता है।
विज्ञापन
सिर्फ इतना ही नहीं फल देखकर लड़का या लड़की होने का पता भी चल जाता है। यदि किसी महिला को अमरूद का फल मिलता है तो उसे लड़का प्राप्त होने का आशीर्वाद मिलता है और अगर किसी को भिन्डी प्राप्त होती है तो लड़की। कहा जाता है कि अगर किसी महिला को निसंतान बने रहने का स्वप्न दिखता है इसके बाद भी वह मंदिर से नहीं जाती है तो उसके शरीर में खुजली भरे लाल-लाल दाग उभर आते हैं।