फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   dussehra 2026 for wealth prosperity and success do these remedies on vijayadashami

विजयादशमी 2026: जीवन में सुख-समृद्धि के लिए दशहरा पर जरूर करें ये ज्योतिषीय उपाय

Mon, 19 Oct 2026 05:35 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 19 Oct 2026 05:35 PM IST
सार

दशहरा को विजयादशमी भी कहते हैं। यह त्योहार हर वर्ष बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। दशहरा पर कुछ ज्योतिषीय उपाय बहुत ही कारगर होते हैं। 

विज्ञापन
dussehra 2026 for wealth prosperity and success do these remedies on vijayadashami
विजयादशमी पूजन उपाय - फोटो : adobe

विस्तार

कल देशभर में विजयादशमी का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाएगा। दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा बड़े ही जोश और उमंग के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण को युद्ध में हराकर उसका वध किया था। इसके अलावा मां दुर्गा और महिषासुर के बीच 10 दिनों तक चले युद्ध में मां ने राक्षस का अंत किया था। तब से इस दिन को विजयादशमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है। दशहरे पर जीवन में सुख-समृद्धि और धन प्राप्ति के लिए कुछ ज्योतिषीय उपाय अपनाए जाते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से उपाय हैं। 

विज्ञापन

दशहरा पर उपाय

1- दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाने वाला त्योहार होता है। इस दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला बनाकर दहन किया जाता है। दशहरा पर रावण के पुतले का दहन होने के बाद उसमें से थोड़ी जली लकड़ी और राख को घर पर लाकर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता आती है और सुख-समृद्धि के द्वार खुलते हैं। 
विज्ञापन


2- दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन अगर नीलकंठ पक्षी के दर्शन हो जाए तो जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दशहरे के दिन शमी के पेड़ से जुड़े कुछ उपाय बहुत ही कारगर और लाभकारी होता है। इस दिन शमी के पेड़ की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय हासिल होती है। साथ ही साथ कानूनी बाधाओं से छुटकारा मिलता है। 

4- दशहरे के दिन हनुमान जी की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। दशहरे पर सुंदरकांठ का पाठ करना, हनुमान जी को बूंदी के लड्डू और पान अर्पित करना बहुत ही लाभकारी होता है। 

5- दशहरे के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान होता है। इस दिन पूजा में नारियल जरूर अर्पित करें। इससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। जीवन में हमेशा सुख और संपन्नता आएगी। 


6- दशहरे के दिन अपने घर के पास के मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन करें और वहां पर झाड़ू का दान करें। ऐसा करने से जीवन में आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में तिजोरी भरी हुई होती है। 


विजयादशमी तिथि और मुहूर्त- 20 अक्तूबर 2026 
दशमी तिथि की शुरुआत- 20 अक्तूबर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से
दशमी तिथि की समाप्ति- 21 अक्तूबर दोपहर 02 बजकर 11 मिनट पर 

विजयादशमी शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त- 20 अक्तूबर 2026
विजया मुहूर्त- दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से लेकर 02 बजकर 45 मिनट तक।

विजयादशमी रावण दहन का शुभ मुहूर्त- 20 अक्तूबर 2026
शाम 5 बजकर  47 मिनट से लेकर रात्रि 08 बजकर 21 मिनट तक।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed