फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   story of mahabharat krishna duryodhana

दुर्योधन निर्वस्त्र नहीं होता तो कृष्ण को यूं देह त्याग नहीं करना पड़ता

Mon, 04 May 2015 04:41 PM IST
Updated Mon, 04 May 2015 04:41 PM IST
विज्ञापन
story of mahabharat krishna duryodhana

ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण के देह त्याग और यदुवंश के नष्ट होने के पीछे महाभारत की एक घटना है। यह घटना उस समय कि है जब महाभारत का युद्घ अंतिम चरण में चल रहा था। कौरवों की ओर से लड़ रहे सभी वीर अपने प्राण गंवा चुके थे।

विज्ञापन


अब यह करीब-करीब तय हो चुका था कि महाभारत के युद्घ में पाण्डव विजयी हो चुके हैं। यह बात दुर्योधन की माता गांधारी के पास भी पहुंची। गांधरी इस युद्घ में अपने 99 पुत्रों को खो चुकी थी और सिर्फ दुर्योधन ही बचा हुआ था।
विज्ञापन


ऐसे समय में गांधारी का पुत्र मोह उभरकर सामने आ गया और उसने अपने पुत्र दुर्योधन को गंगा स्नान करके नग्न अवस्था में अपने सामने आने के लिए कहा। दुर्योधन माता के सामने नग्न में आने से पहले तो हिचकिचाए लेकिन माता की आज्ञा के कारण दुर्योधन ऐसा करने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हुआ जब दुर्योधन माता के कक्ष में पहुंचे

story of mahabharat krishna duryodhana

दुर्योधन गंगा स्नान करके नग्न अवस्था में माता के शिविर में प्रवेश करने ही वाले थे कि भगवान श्री कृष्ण वहां पहुंच गए। श्री कृष्ण दुर्योधन को नग्न अवस्था में देखकर पहले तो हंसे फिर दुर्योधन को समझाया कि माता के सामने नग्न जाना उचित नहीं है।

श्री कृष्ण ने सलाह दिया कि कम से कम अपनी कमर में केले का पत्ता लपेट लो। दुर्योधन को श्री कृष्ण की यह बात ठीक लगी और केले का पत्ता लपेटकर वह माता के सामने पहुंच गए।

गांधारी ने अपनी आंखों पर लगी पट्टी को हटाया और दुर्योधन को देखा। गांधारी की दृष्टि से दुर्योधन का पूरा शरीर वज्र का बन गया लेकिन जिस भाग पर केले का पत्ता लपेटा हुआ था वह वज्र का नहीं बन सका।

गांधारी ने जब यह पूछा कि किसने तुम्हें केले का पत्ता लपेटकर आने की सलाह दी तो दुर्योधन ने श्री कृष्ण का नाम बताया। इससे गांधारी क्रोधित हो गई क्योंकि वह समझ गई कि कृष्ण ने ऐसी चाल चली है जिससे उसका पुत्र अजेय नहीं रहा है और उसकी भी मृत्यु हो जाएगी। इससे गांधारी ने श्री कृष्ण को शाप दे दिया।

इस तरह श्री कृष्ण ने अपने देह का त्याग किया

story of mahabharat krishna duryodhana

गांधारी ने श्री कृष्ण को शाप दिया कि जिस तरह से मेरा वंश नष्ट हुआ है उसी तरह पूरे यदुवंशियों का भी अंत हो जाए। गांधारी के शाप के कारण यदुवंशी आपस में ही लड़कर नष्ट हो गए और कौरवों की तरह यदुवंश भी नष्ट हो गया।

इसके बाद एक दिन जब भगवान श्री कृष्ण वन में वृक्ष की छाया में आराम कर रहे थे। उस समय एक शिकारी वन में शिकार करने आया हुआ था। उसने जब श्री कृष्ण के पैरों की आवज सुनी तो उसे लगा कि वन में कोई हिरण है और उसने बाण चला दिया जो सीधा श्री कृष्ण के पैरों में जा लगा।

माना जाता है कि यह शिकारी पूर्व जन्म में बालि था जिसका वध भगवान श्री राम ने घात लगाकर किया। इस तरह पूर्वजन्म में किए बलि बध के कारण श्री कृष्ण को भी बालि की भांति बाणों से घायल होकर शरीर का त्याग कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed