फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   shivnavratri mahakaal puja on mahashivratri

कम ही लोग जानते हैं महाकाल के बारे में ये खास बातें

Sun, 15 Feb 2015 09:13 AM IST
Updated Sun, 15 Feb 2015 09:13 AM IST
विज्ञापन
shivnavratri mahakaal puja on mahashivratri

वैसे तो प्रत्येक माह के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को 'मास शिवरात्रि' के रूप में मनाया जाता है, लेकिन फाल्गुन की शिवरात्रि इनमे प्रमुख है।

विज्ञापन


इसी तिथि को पार्वती और शिव वैवाहिक बंधन में बंधे थे। शिव के बामभाग से ही शक्ति का प्रादुर्भाव हुआ है, वह शक्ति कालान्तर में असुरों का संहार करने के लिए नौ दुर्गा के रूप में आई।
विज्ञापन

 
मां के असंख्य रूपों में प्रमुख नौ रूपों को 'पति' रूप में दर्शन देने के लिए महाकाल को भी फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी से लेकर त्रयोदशी तक दूल्हे के रूप में सजाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे ही नौ दिवसीय शिवरात्रि कहते हैं। महाकाल के घटाटोप, उमा-महेश, मनमहेश, चंद्रमौलेश्वर, शिवतांडव, होल्कर, छबीना, गरुड़ध्वज, आदि रूपों का प्रतिदिन चांदी के नए नए रूपों आकारों से श्रृंगार किया जाता है।

इसलिए बदल जाता है आरती का समय

shivnavratri mahakaal puja on mahashivratri

ज्योतिर्लिंग पर प्रतिदिन विभिन्न फलों के रस से अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शहद, शकर, के पंचामृत से स्नान कराकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ 11 वैदिक विद्वानों के जरिए गर्भगृह में ही रुद्राभिषेक पाठ होता है।

उज्जियनी नगरी के महाराजाधिराज कहे जाने वाले भगवान महाकाल के पूजन-अनुष्ठान के मध्य प्रतिदिन गर्भगृह में चार घंटे तक प्रवेश बंद रहता है।

इसी क्रम में शिवरात्रि को 'महानिशीथकाल' में श्रीमहाकाल का विशेष पूजन-अर्चन होता है। जिनमें अष्टमूर्ति, पंचवक्र, पंचतत्व में पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और आकाश आदि स्वरूपों का वेदमंत्रों से पूजन होता है।

आमतौर पर ब्रह्म मुहूर्त में होने वाली भस्म आरती महाशिवरात्रि के बजाय दूसरे दिन दोपहर को होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed