फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   shiv temple katasraj pakistan

पाकिस्तान में है भोले बाबा का एक चमत्कारी मंदिर

Tue, 05 Aug 2014 08:52 AM IST
Updated Tue, 05 Aug 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
shiv temple katasraj pakistan

भारत और नेपाल में भगवान भोलेनाथ के मंदिर हर गली मुहल्ले मिल जाएंगे। लेकिन पाकिस्तान में शिव मंदिर का होना अपने आप में अनोखी बात है। और उसमें भी हैरान करने वाली बात यह है इस मंदिर का संबंध पाण्डव और देवी सती की घटना से है।

विज्ञापन


लाहौर से करीब 270 किलोमीटर की दूरी पर मंदिर

shiv temple katasraj pakistan

पाकिस्तान में लाहौर से करीब 270 किलोमीटर की दूरी पर एक प्राचीन शिव मंदिर है। यह शिव मंदिर कटासराज के नाम से जाना जाता है। कहते हैं इस मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग स्थित है।

ऐसी मान्यता है कि वनवास के दौरान पाण्डव करीब 4 चार तक यहां रहे थे और इन्होंने कटासराज शिवलिंग की पूजा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कटासराज का अनोखा सरोवर

shiv temple katasraj pakistan

कटासराज में एक अनोखा सरोवर है। इस सरोवर का पानी दोरंगा है। जहां सरोवर कम गहरा है वहां का पानी हरा है जबकि गहराई वाले स्थान का पानी नीला है।

इस सरोवर के विषय में मान्यता है कि सती के अत्मदाह करने के बाद महादेव जब सती का शव लेकर भ्रमण कर रहे थे तब उनकी आंखों से दो बूंद आंसू गिर थे। इनमें एक बूंद आंसू से यह सरोवर बन गया। शिव के आंसू का दूसरा बूंद पुष्कर में गिरा था।

विज्ञापन

कटासराज में भगवान शिव और पार्वती का संबंध

shiv temple katasraj pakistan

पाकिस्तान स्थित कटासराज तीर्थ स्थान के संबंध में यह भी मान्यता है कि यहां पर भगवान शिव का देवी पार्वती के संग विवाह हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed