फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   sharad purnima 2018 laxmi puja vidhi

शरद पूर्णिमा: आज की रात है खास, माता लक्ष्मी पधार सकती हैं आपके घर, बस करना होगा ये उपाय

Wed, 24 Oct 2018 02:07 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Oct 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
sharad purnima 2018 laxmi puja vidhi
शरद पूर्णिमा 2018

आज साल की सबसे खास पूर्णिमा है जिसे शरद पूर्णिमा कहते हैं। आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कोजागर पूर्णिमा भी कहते हैं। इस पूर्णिमा को खीर का विशेष भोग लगाया जाता है।धन और वैभव प्राप्त करने के लिए यह साल का सबसे खास दिन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी रात को पृथ्वी पर विचरण करने आती हैं। 'कौन जगा हुआ है' बोलती हुईं हर एक के घर पर दस्तक देती हैं। जो भी व्यक्ति शरद पूर्णिमा की रात को जगा हुआ होता है माता लक्ष्मी उनको अपना आशीर्वाद जरूर देती है।

विज्ञापन


 शरद पूर्णिमा की मान्यताएं
- ऐसा माना जाता है शरद पूर्णिमा के दिन ही माता लक्ष्मी का जन्म हुआ था। जिस कारण से शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है।

- शरद पूर्णिमा की तिथि पर ही भगवान कृष्ण ने पूरी रात सभी गोपियों के संग रासलीला रचाई थी जिसे महारास कहा जाता है।

- शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अमृत की वर्षा करता है। जिसमें चांद की रोशनी में खीर रखा जाता है और चांद की किरणें सीधे खीर पर पड़ती है। जिसे खाना काफी शुभ होता है।
विज्ञापन


- मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी 16  कलाओं से युक्त होकर इस पृथ्वी पर अमृत की वर्षा करता है। शास्त्रों में 16 कलाओं वाली मुद्रा को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। भगवान कृष्ण ने 16 कलाओं के साथ जन्म लिया था जबकि भगवान राम के पास 12 कलाएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धन-वैभव के लिए उपाय

- शरद पूर्णिमा की रात को जब चारों ओर चांद की रोशनी बिखरी हुई होती है, तो उस समय माता लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति को धन और वैभव की प्राप्ति होती है।

- माता लक्ष्मी को सुपारी बहुत पसंद होती है इसलिए पूजा में सुपारी को जरूर रखना चाहिए। शरद पूर्णिमा की रात को पूजा के बाद सुपारी पर लाल धागा लपेट कर उसका अक्षत, कुमकुम, पुष्प आदि से पूजन करके उसे तिजोरी में रखें। इस उपाय से माता लक्ष्मी आपके घर जरूर वास करेंगी।


-शरद पूर्णिमा की रात में भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं। खीर को पूर्णिमा वाली रात को छत पर रखें। भोग लगाने के बाद खीर का प्रसाद ग्रहण करें। इस उपाय से कभी भी पैसे की कमी नहीं रहेगी।

- शरद पूर्णिमा की रात में हनुमानजी के सामने चौमुखा दीपक जलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed