शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि देव कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। जिन व्यक्तियों पर शनि की बुरी नजर होती है उन्हें जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनि देव के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शनि देव की पूजा करनी चाहिए। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार शनि देव की पूजा में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए आज जानते हैं शनि पूजा के कुछ खास नियम।
{"_id":"5ebeb7c89b93393f3c3b20b0","slug":"shani-dev-puja-tips-vidhi-remedies-upay-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शनि देव की पूजा में इन बातों का रखें ध्यान, इस रंग का न करें प्रयोग","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
शनि देव की पूजा में इन बातों का रखें ध्यान, इस रंग का न करें प्रयोग
Sat, 23 May 2020 01:19 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 23 May 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
shani dev
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
shani dev
पश्चिम दिशा में करें शनि देव की पूजा
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि पूजा में दिशा का भी बहुत अधिक महत्व होता है। शनि देव को पश्चिम दिशा का स्वामी माना जाता है, इसलिए शनि देव की पूजा करते समय आपका मुख पश्चिम दिशा की तरफ होना चाहिए।
shani dev
शनिदेव की आंखों में नहीं देखना चाहिए
- जिस व्यक्ति पर शनि की कुदृष्टि पड़ जाती हैं, उसको जीवन में कई तरहों की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए कभी भी शनिदेव की आंखों में नहीं देखना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिदेव की मूर्ति के सामने खड़े होकर शनि देव की पूजा भी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
shani dev
शनि देव को चढ़ाएं काला तिल
- शनिदेव की पूजा में काले तिल का प्रयोग करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिदेव को काला तिल अर्पित करने से शनि दोषों से मुक्ति मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन
shani dev
शनि देव की पूजा में लाल फूल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए
- शनि देव की पूजा में लाल रंग के फूल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सिर्फ लाल फूल ही नहीं शनि पूजा में लाल रंग का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लाल रंग मंगल का प्रतीक होता है और मंगल और शनि शत्रु हैं, इसलिए शनि पूजा में लाल रंग का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। शनि पूजा में नीले और काले रंग का प्रयोग करना चाहिए।