फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   kumbh mela 2019:Religious and Spiritual importance of Puja Vidhi

Kumbh Mela 2019 : यहां हर साल लगता है मिनी कुंभ, कायाकल्प के लिए श्रद्धालु करते हैं कल्पवास

Mon, 21 Jan 2019 01:42 PM IST
Ayush Jha धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Ayush Jha Updated Mon, 21 Jan 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
kumbh mela 2019:Religious and Spiritual importance of Puja Vidhi
kumbh 2019
प्रयागराज में 6 या 12 साल में कुंभ या महाकुंभ मेला लगने के बारे में तो आप सभी जानते होंगे लेकिन इसी पावन नगरी में हर साल एक और मेला लगता है। माघ मास में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम तट पर हर साल लगने वाले इस मेले को लोग मिनी कुंभ के नाम से जानते हैं। 
विज्ञापन


जब पृथ्वी पर उतर आते हैं देवता
पौराणिक परंपरा के अनुसार प्रयागराज में सभी तीर्थ निवास करते हैं और यह स्थान तीर्थों का राजा है। ऐसे में सभी देवतागण माघ मास में अपने तीर्थ के राजा से मिलने के लिए इस पावन धरती पर उतरकर आते हैं। ऐसे में तमाम देवों और पूज्य साधु-संतों की उपस्थिति में मोक्ष की कामना लिए श्रद्धालु दूरदूर से यहां पर एक मास तक कठिन साधना करते हुए कल्पवास करते हैं। 
विज्ञापन


कल्पवास की अवधि
कल्पवास पौष की पूर्णिमा से लेकर माघ की पूर्णिमा तक अथवा मकर संक्रांति से लेकर कुंभ संक्रांति तक किया जाता है। जो लोग लंबे समय तक यहां ठहर कर कल्पवास नहीं कर सकते हैं उनके लिए भी एक अलग विधान है। जिसके तहत कोई भी व्यक्ति यहां पर एक रात्रि, तीन रात्रि तक यहां साधना-आराधना करके कल्पवास का फल प्राप्त कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्पवास के नियम
कल्पवास के दौरान श्रद्धालुओं को तमाम तरह के नियम संयम का पालन करना पड़ता है। जैसे दिन में दो बार स्नान, एक बार भोजन और एक बार फलहार करना होता है। इस दौरान उसे भूमि में शयन करना होता है। मान्यता है कि जो साधक यहां पर नियमपूर्वक कल्पवास करता है, वह जन्म-मरण के चक्र से मुक्त हो जाता है। कल्पवास के दौरान श्रद्धालु अपनी दैहिक-दैविक एवं भौतिक ताप को दूर करने का प्रयास करता नजर आता है। संतों और मनीषियों के सान्निध्य में यहां आठों पहर ज्ञान और भक्ति की रसधारा बहती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed