फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर के मंदिर में इसलिए नहीं रखते हैं शनि महाराज की मूर्ति

Wed, 18 Dec 2019 09:56 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 18 Dec 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
Reason behind the shani idol does not keep at home
shani dev

सनातन संस्कृति में पूजा-पद्धति का बड़ा महत्व है। मन की शांति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे लोग इसके लिए पूजा-पाठ और ईश्वर का ध्यान करते हैं। सनातनी परंपरा के अनुयायी अपने घरों के मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमा रखकर उन्हें पूजते हैं। आपने घर के मंदिर में कई देवी-देवताओं की मूर्ति देखी होगी, लेकिन क्या आपने कभी शनि महाराज की मूर्ति घर के मंदिर में देखी है, तो जवाब है नहीं। दरअसल, शास्त्रों के अनुसार घर पर शनि की प्रतिमा को नहीं रखा जाता है। आइए जानते हैं क्यों?  

Reason behind the shani idol does not keep at home
shani dev

इसलिए घर में नहीं रखनी चाहिए शनिदेव की प्रतिमा
शास्त्र के अनुसार शनिदेव की मूर्ति घर के मंदिर में नहीं रखनी चाहिए बल्कि इनकी पूजा घर के बाहर किसी मंदिर में ही करने का विधान बताया गया है। मान्यता है कि शनिदेव को श्राप मिला हुआ है कि वे जिस भी किसी को देखेंगे, उसका अनिष्ट हो जाएगा। शनिदेव की दृष्टि से बचने के लिए घर पर उनकी मूर्ति नहीं लगानी चाहिए।

Reason behind the shani idol does not keep at home
shani dev - फोटो : shani dev

अगर आप मंदिर में शनिदेव के दर्शन करने जाएं तो उनके पैरों की तरफ देखें ना कि उनकी आंखों में आंख डाल कर उनके दर्शन करें। ऐसे में यदि आप घर में शनि देव की पूजा करना चाहते हैं तो उनका मन में स्मरण करें। साथ ही शनिवार को हनुमान जी की भी पूजा करें और शनिदेव को भी याद करें। इससे भी शनि प्रसन्न होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reason behind the shani idol does not keep at home
राहु और केतु

शनिदेव के अलावा इनकी मूर्तियां भी ना रखें घरों पर
शनि देव के अलावा घर में राहु-केतु, भैरव और नटराज की मूर्तियों को भी नहीं रखा जाता है। इनकी भी आराधना घर के बाहर की जाती है। हालांकि आप घर पर रहते हुए अपने मन में इनका ध्यान कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed