फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   ravivar ke totke aur upay for money dhan prapti ke upay in hindi

Ravivar Ke Upay: धन लाभ और मान-सम्मान के लिए रविवार की शाम को करें इन पांच उपाय में से कोई एक उपाय

Sun, 20 Feb 2022 12:29 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 20 Feb 2022 12:29 PM IST
सार

Ravivar Ke Upay: शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने की परंपरा ज्यादा है लेकिन रविवार की शाम को अगर पीपल के नीचे दीपक जलाया जाय तो परिवार में सुख-समृद्धि और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
ravivar ke totke aur upay for money dhan prapti ke upay in hindi
रविवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखी दीपक जलाता है उसे जीवन में हमेशा सफलता और मान-सम्मान के साथ धन लाभ होता है। - फोटो : Pixabay

विस्तार

Ravivar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिनों का विशेष महत्व होता है। हप्ते के सभी दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होते हैं। जैसे सोमवार का दिन भगवान शिव, मंगलवार का दिन बजरंगबली,बुधवार का दिन भगवान गणेश, गुरुवार के दिन भगवान विष्णु, शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी, शनिवार दिन शनिदेव और रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव की उपासना और पूजा-पाठ का दिन माना गया है। सूर्य देव इस धरती पर एकमात्र प्रत्यक्ष देवता हैं। मान्यता है कि सूर्यदेव को रविवार के दिन अर्घ्य देने और मंत्रों का जाप करने से सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। वैसे तो रविवार के दिन सुबह सूर्य देव जल अर्पित करने मात्र से ही जीवन में सभी तरह की बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है लेकिन रविवार की शाम के समय भी कुछ उपाय ऐसे होते हैं जिन्हें करने से जीवन में सुख-समृद्धि और धन लाभ जातकों को मिलता है। आइए जानते हैं रविवार की शाम को किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में विस्तार से...

विज्ञापन


रविवार की शाम के उपाय
पहला उपाय- पीपल के पेड़ के नीचे दीपक रखें
हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बहुत ही पूज्यनीय वृक्ष माना गया है। मान्यता है कि पीपल के पेड़ में सभी देवी-देवताओं का वास रहता है। वैसे तो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने की परंपरा ज्यादा है लेकिन रविवार की शाम को अगर पीपल के नीचे दीपक जलाया जाय तो परिवार में सुख-समृद्धि और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


दूसरा उपाय- चौमुखी दीपक
जो जातक रविवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखी दीपक जलाता है उसे जीवन में हमेशा सफलता और मान-सम्मान के साथ धन लाभ होता है।

तीसरा उपाय- शनिदेव की पूजा
वैसे तो शनिवार का दिन शनिदेव को प्रसन्न करने का दिन होता है लेकिन अगर आप रविवार की शाम को शनि आराधना करते हैं तो शनिदेव आपके ऊपर अवश्य ही प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथा उपाय- काली चीजों का दान करें
रविवार के दिन सूर्य आराधना और गंगास्नान का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा अगर आप रविवार की शाम को काले तिल, काले वस्त्र और काली उड़द का दान करें तो अच्छे फल की प्राप्ति होती है।


पांचवा उपाय- पैसे की कमी को दूर करने के रात के उपाय
अगर आपके जीवन में पैसे से जुड़ी समस्या लगातर रहती है तो इस कमी को दूर करने के लिए शनिवार के दिन रात को सोते समय एक गिलास दूध बिस्तर के नीचे रखें फिर रविवार की सुबह को स्नान करके किसी बबूल के पेड़ में चढ़ा दें। इस उपाय से आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed