फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Rang Panchami 2024 Upay Remedies for Early Marriage News in Hindi

Rang Panchami 2024 Upay: रंग पंचमी आज, इस दिन कर ये उपाय मिलेगी राधा-कृष्ण की कृपा

Sat, 30 Mar 2024 07:20 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 30 Mar 2024 07:20 AM IST
सार

धार्मिक मान्यता है कि हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी पर देवतागण ब्रज क्षेत्र में आकर श्रीकृष्ण और राधारानी के साथ होली खेलते हैं। इसलिए इसे श्रीरंग पंचमी कहा जाता है।

विज्ञापन
Rang Panchami 2024 Upay Remedies for Early Marriage News in Hindi
Rang Panchmi 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार रंग पंचमी के दिन किए गए पूजा-उपाय बहुत शुभ फल देते हैं

विस्तार

Rang Panchami 2024 Upay:  रंग पंचमी का त्योहार चैत्र कृष्ण पंचमी तिथि के दिन मनाए जाने के कारण इसे श्रीरंग पंचमी या देव पंचमी कहा जाता है। भारत में इस त्योहार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र राज्य में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। रंग पंचमी राधा-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन होली से शुरू होने वाले रंगोत्सव का समापन भी होता है। धार्मिक मान्यता है कि हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी पर देवतागण ब्रज क्षेत्र में आकर श्रीकृष्ण और राधारानी के साथ होली खेलते हैं। इसलिए इसे श्रीरंग पंचमी कहा जाता है। श्री का अर्थ है लक्ष्मी स्वरूपा राधा और रंग का अर्थ कृष्ण से है। धार्मिक मान्यता के अनुसार रंग पंचमी के दिन किए गए पूजा-उपाय बहुत शुभ फल देते हैं,आइए जानते हैं सुख-समृद्धि के इस दिन क्या करें-
विज्ञापन


रंग पंचमी के 5 उपाय
  •  रंग पंचमी के दिन लोग हवा में देवी-देवताओं के निमित्त अलग-अलग फूलों से सुगंधित अबीर-गुलाल को उड़ाते है। इस दिन प्रभु श्री कृष्ण,श्री राम और प्रभु श्री विष्णु को पीला रंग अर्पित कर सकते हैं। ऐसे में उन्हें पीले रंग के वस्त्र पहनाएं तथा उनके चरणों में पीले रंग का अबीर चढ़ाएं। ऐसा करने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी,आध्यत्मिक ऊर्जा का विकास होगा।
  • विज्ञापन
  • रंग पंचमी के दिन कमल के फूल पर विराजमान लक्ष्मी-नारायण की तस्वीर घर की उत्तर दिशा में स्थापित कर लें।जल का कलश भर कर रख लें फिर विधि-विधान से उनकी पूजा करें। माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को तरह-तरह के फूल और गुलाल अर्पित करें फिर माखन-मिश्री का भोग लगाएं,आरती करें। आखिर में कलश में रखा जल पूरे घर में छिड़क दें। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी एवं धन आगमन के योग बनेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  •  इस दिन मां लक्ष्मी, बजरंगबली और भैरव महाराज को लाल रंग का गुलाल अर्पित करें,धन आगमन के साथ-साथ आपके जीवन के क्लेश दूर होंगे। मां बगलामुखी को पीले रंग का अबीर अर्पित करें एवं सूर्यदेव को लाल रंग का गुलाल अर्पित करने से सारे शोक दूर होकर मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शनि देव को नीला रंग बहुत प्रिय होता है,उन्हें नीला रंग अर्पित करें,जीवन के कष्ट मिटेंगे।
  • मान्यताओं के अनुसार, इस दिन हवा में रंग उड़ाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और मनवांछित इच्छाओं को पूरा करते हैं। इस दिन शरीर पर रंग नहीं लगाया जाता बल्कि हवा में रंग को उड़ाया जाता है।इस दिन आप अपने इष्टदेव का स्मरण कर आसमान में गुलाल उड़ाएं।  ऐसा करने से तमोगुण का नाश होता है और जीवन में सुख और आनंद की वृद्धि होती है।
  • शादीशुदा महिलाओं या विवाह योग्य कन्याओं को रंग पंचमी के दिन माता पार्वती को लाल रंग का गुलाल लगा कर श्रृंगार का सामान अर्पित करना चाहिए ऐसा करने से पति पर आने वाली सभी प्रकार की परेशानियां दूर होती हैं और सौभाग्य बना रहता है,और कन्याओं को मनोकूल वर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed