फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   ramadan 2021 date ramadan start date history and significance sehri iftar timings in ramadan 2021

Ramadan 2021 Date: चांद के दीदार होते ही शुरू होगा रमजान का पाक महीना, जानिए नियम

Mon, 12 Apr 2021 06:58 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 12 Apr 2021 06:58 AM IST
सार

  • रमजान के दिनों में सुबह के समय में जब भोजन किया जाता है तो उसे सहरी कहते हैं। सहरी दिन में सूरज के निकलने से पहले किया जाता है। सहरी करने को सुन्नत कहते हैं।
  • दिनभर रोजा रखने के बाद शाम के समय जब सूरज डूब जाता है तब रोजा खोला जाता है इसे इफ्तार कहा जाता है।
     

विज्ञापन
ramadan 2021 date ramadan start date history and significance sehri iftar timings in ramadan 2021
हैप्पी रमदान 2021: Ramadan 2021 Time Table Sehri & Iftar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान का महीना बहुत ही पाक और महत्वपूर्ण माना गया है। इस वर्ष रमजान का पाक महीना चांद के दीदार होते ही 13 या फिर 14 अप्रैल से आरंभ हो जाएगा। रमजान के महीने में मुस्लिम रोजे रखकर खुदा की इबादत करते हैं। इसमें सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक बिना कुछ खाए और पीए नमाज पढ़कर खुदा को याद करते हैं। इस साल पहला रोजा 14 घंटे 8 मिनट तक रह सकता है।
विज्ञापन


रमजान का महत्व
रमजान के महीने में रोजे रखना और नमाज पढ़ना मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत ही खास होता है। रमजान के महीने का इंतजार सभी मुस्लिम को होता है। रमजान के महीने में रोजा करीब एक महीने तक रखा जाता है। रमजान के आखिरी दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है और एक दूसरों से गले मिलकर बधाईयां दी जाती हैं। रमजान  के पूरे एक महीना में खुदा की इबादत की जाती है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान का यह महीना नौवां महीना माना जाता है। रमजान का पवित्र महीना चांद के दिखने के बाद आरंभ होगा। जब मुसलमान रोजा रखता है तो उसके हृदय में भूखे व्यक्ति के लिए हमदर्दी पैदा होती है। रमजान में पुण्य के कामों का सबाव सत्तर गुना बढ़ा दिया जाता है। जकात इसी महीने में अदा की जाती है। रोजा झूठ, हिंसा, बुराई, रिश्वत तथा अन्य तमाम गलत कामों से बचने की प्रेरणा देता है।  कुरान में अल्लाह ने फरमाया कि रोज़ा तुम्हारे ऊपर इसलिए फर्ज़ किया है, ताकि तुम खुदा से डरने वाले बनो और खुदा से डरने का मतलब यह है कि इंसान अपने अंदर विनम्रता लाए।
विज्ञापन


रमजान की खास बातें
रमजान के पवित्र महीने में कुरान पढ़ा जाता है और अल्लाह को याद किया जाता है। रमजान के महीने में शब-ए-कद्र मनाई जाती है। इस दिन मुस्लिम समुदाय रात भर जागकर इबादत करते हैं।रमजान के पाक महीने मे पांचों वक्त की नमाज अदा की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रमजान के महीने में तीन अशरे होते है जिसमें पहला अशरा 1 से 10 दिन रहमत का अशरा का होता है।

दूसरा अशरा 11 से 20 दिन का होता है जिसमें गुनाहों की माफी का अशरा होता है। 

तीसरा अशरा 21 से 30 दिन जहन्नम की आग से खुद को बचाने का अशरा होता है।

सहरी
रमजान के दिनों में सुबह के समय में जब भोजन किया जाता है तो उसे सहरी कहते हैं। सहरी दिन में सूरज के निकलने से पहले किया जाता है। सहरी करने को सुन्नत कहते हैं।
इफ्तार
दिनभर रोजा रखने के बाद शाम के समय जब सूरज डूब जाता है तब रोजा खोला जाता है इसे इफ्तार कहा जाता है।

रमजान में सहरी और इफ्तार का समय 
Ramadan 2021 Sehri and Iftar Timings: 


14 अप्रैल 2021- सुबह 4:13 बजे – शाम 6 : 21बजे
15 अप्रैल 2021- सुबह 4:12 बजे – शाम 6 : 21बजे
16 अप्रैल 2021- सुबह 4:11बजे – शाम 6 : 22 बजे
17 अप्रैल 2021- सुबह 4:10 बजे – शाम 6 : 22बजे
18 अप्रैल 2021- सुबह 4:09 बजे – शाम 6 : 23 बजे
19 अप्रैल 2021- सुबह 4:07 बजे – शाम 6 : 23 बजे
20 अप्रैल 2021- सुबह 4:06 बजे – शाम 6 : 24 बजे
21 अप्रैल 2021- सुबह 4:05 बजे – शाम 6 : 24 बजे
22 अप्रैल 2021- सुबह 4:04 बजे – शाम 6 : 25 बजे
23 अप्रैल 2021- सुबह 4:03 बजे – शाम 6 : 25 बजे
24 अप्रैल 2021- सुबह 4:13 बजे – शाम 6 : 21बजे
25 अप्रैल 2021- सुबह 4:01 बजे – शाम 6 : 26 बजे
26 अप्रैल 2021- सुबह 4:00 बजे – शाम 6 : 27 बजे
27 अप्रैल 2021- सुबह 3: 59 बजे – शाम 6 : 28 बजे
28 अप्रैल 2021- सुबह 3: 58 बजे – शाम 6 : 28बजे
29 अप्रैल 2021- सुबह 3: 57 बजे – शाम 6 : 29 बजे
30 अप्रैल 2021- सुबह 3 : 56 बजे – शाम 6 : 29 बजे


1 मई 2021- सुबह 3 : 55बजे – शाम 6 : 30 बजे
2 मई 2021- सुबह 3 : 54 बजे – शाम 6 : 30 बजे
3 मई 2021- सुबह 3 : 53 बजे – शाम 6 : 31 बजे
4 मई 2021- सुबह 3 : 52 बजे – शाम 6 : 31बजे
5 मई 2021- सुबह 3 : 51 बजे – शाम 6 : 32 बजे
6 मई 2021- सुबह 3 : 50 बजे – शाम 6 : 32 बजे
7 मई 2021- सुबह 3 : 49 बजे – शाम 6 : 33 बजे
8 मई 2021- सुबह 3 : 48 बजे – शाम 6 : 34 बजे
9 मई 2021- सुबह 3 : 47 बजे – शाम 6 :34 बजे
10 मई 2021- सुबह 3 : 46 बजे – शाम 6 : 35 बजे
11 मई 2021- सुबह 3 : 45 बजे – शाम 6 : 35 बजे
12 मई 2021- सुबह 3 : 44 बजे – शाम 6 : 36 बजे
13 मई 2021- सुबह 3 : 44 बजे – शाम 6 : 36 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed