फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   ramadan 2020 date in india ramzan 2020 date sehri and iftar timings in india

Ramadan 2020 Date: रमजान का पाक महीना कब से होगा शुरू,जानें रोजा रखने के नियम

Thu, 23 Apr 2020 07:11 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 23 Apr 2020 07:11 AM IST
विज्ञापन
ramadan 2020 date in india ramzan 2020 date sehri and iftar timings in india
हैप्पी रमदान 2020
Ramadan 2020 Date : रमजान के पाक महीने में रोजा रखना और नमाज पढ़ना मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत ही खास होता है। रमजान के महीने का इंतजार सभी को बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ रहता है। रमजान के महीने में रोजा करीब एक महीने तक रखा जाता है। रमजान के आखिरी दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है और एक दूसरों से गले मिलकर बधाईयां दी जाती हैं। रमजान  के पूरे एक महीना में खुदा की इबादत की जाती है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान का यह महीना नौवां महीना माना जाता है। रमजान का पवित्र महीना चांद के दिखने के बाद आरंभ होगा। 23 अप्रैल को अगर आसमान में चांद दिखाई देगा तो इस बार रमजान 24 को नहीं तो 25 अप्रैल से  शुरू होगा। 
विज्ञापन


23 अप्रैल को चांद दिखाई देने पर पहला रोजा 24 अप्रैल की तारीख को रखा जाएगा। वहीं, अगर 23 अप्रैल को चांद दिखाई नहीं दिया तो अगले दिन यानी 24 अप्रैल को चांद दिखाई देने पर पहला रोजा 25 अप्रैल को होगा। इस बार पहला रोजा 15 घंटे 22 मिनट तक होगा।
विज्ञापन


रमजान का पहला दिन
 सहरी का समय- सुबह 3 बजकर 55 मिनट 
 इफ्तार का समय- 6 बजकर 33 मिनट 
रमजान का आखिरी दिन
आखिरी रोजे के सहरी का समय-सुबह 3 बजकर 29 मिनट 
आखिरी रोजे के इफ्तार का समय- 6 बजकर 48 मिनट

सहरी
रमजान के दिनों में सुबह के समय में जब भोजन किया जाता है तो उसे सहरी कहते हैं। सहरी दिन में सूरज के निकलने से पहले किया जाता है। सेहरी करने को सुन्नत कहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इफ्तार
दिनभर रोजा रखने के बाद शाम के समय जब सूरज डूब जाता है तब रोजा खोला जाता है इसे इफ्तार कहा जाता है।

रमजा की खास बातें
रमजान के पवित्र महीने में कुरान पढ़ा जाता है और अल्लाह को याद किया जाता है। रमजान के महीने में शब-ए-कद्र मनाई जाती है। इस दिन मुस्लिम समुदाय रात भर जागकर इबादत करते हैं। रमजान के पाक महीने मे पांचों वक्त की नमाज अदा की जाती है।रमजान के महीने में तीन अशरे होते है जिसमें पहला अशरा 1से10 दिन रहमत का अशरा का होता है। दूसरा अशरा 11से 20 दिन का होता है जिसमें गुनाहों की माफी का अशरा होता है। तीसरा अशरा 21 से 30 दिन जहन्नम की आग से खुद को बचाने का अशरा होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed