फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   ram janm story ramnavmi 28 march

रावण की इस गलती के कारण भगवान राम को जन्म लेना पड़ा

Fri, 27 Mar 2015 03:01 PM IST
Updated Fri, 27 Mar 2015 03:01 PM IST
विज्ञापन
ram janm story ramnavmi 28 march

भगवान विष्णु ने समय-समय पर अवतार लेकर दुनिया से पाप और पापियों का अंत किया है। इस बात को कृष्णावतार में स्वयं श्री कृष्ण ने कहा है। पाप का अंत करने के लिए ही भगवान को राम रूप में अवतार लेना पड़ा था।

विज्ञापन


रामावतार भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है। यह अवतार भगवान विष्णु को रावण का वध करके संसार में धर्म की स्थापना करने के लिए हुआ था।

भगवान विष्णु को यह अवतार रावण की एक गलती के कारण लेना पड़ा था। रामावतार लेकर भगवान ने रावण को उस गलती का दंड दिया था।

रावण की यह बड़ी गलती

ram janm story ramnavmi 28 march

भगवान राम का जन्म इक्ष्वाकु वंश में हुआ था। राजा इच्क्षवाकु सूर्य के वंशज माने जाते हैं इसलिए इन्हें सूर्यवंशी भी कहा जाता है।

इनके वंश में एक प्रतापी राजा हुए जिनका नाम था अनरण्य। रावण ने तीनों लोकों पर अपना अधिकार कर लिया था। लेकिन राजा अनरण्य के राज्य पर रावण का अधिकार नहीं हो पाया था।

रावण ने राजा अनरण्य के राज्य पर अधिकार करने के लिए आक्रमण किया। अनरण्य और रावण के बीच भीषण युद्घ हुआ। ब्रह्मा जी के वरदान के कारण अनरण्य रावण के हाथों पराजित हुए। रावण राजा अनरण्य का अपमान करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रोधित राजा ने दिया यह शाप

ram janm story ramnavmi 28 march

अपने अपमान से क्रोधित होकर राजा अनरण्य ने रावण को अभिशाप दिया कि तूने महात्मा इक्ष्वाकु के वंशजों का अपमान किया है इसलिए मेरा शाप है कि इच्वाकु वंश के राजा दशरथ के पुत्र राम के हाथों तुम्हारा वध होगा।

ईश्वरीय विधान के अनुसार भगवान विष्णु ने राम रुप में अवतार लेकर इस अभिशाप को फलीभूत किया और रावण राम के हाथों मारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed