फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   powerful hanuman mantra according to zodiac sign

कलयुग में कामयाबी दिलाता है यह मंत्र, राशि के अनुसार करें जाप

Sat, 26 Jan 2019 12:27 PM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Sat, 26 Jan 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
powerful hanuman mantra according to zodiac sign
Hanuman Mantra
सनातन परंपरा में हनुमत भक्ति के बारे में मान्यता है कि जो कोई व्यक्ति पूरी श्रद्धा भाव से हनुमत स्तवन करता है, देवाधिदेव श्री बजरंग बली उसे अपनी उपस्थिति का अहसास जरूर कराते हैं। श्री हनुमान जी की सच्चे मन से साधना-आराधना करने वाले को बड़े से बड़े कष्ट से मुक्ति मिल जाती है। यदि आप राम भक्त और भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार का मंत्र अपनी राशि अनुसार जपते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी और तमाम तरह के ग्रह दोष से मुक्त हो जाएंगे। शनि, राहु-केतु आदि ग्रहों का दुष्प्रभाव आप पर नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन

powerful hanuman mantra according to zodiac sign
Hanuman Mantra
मेष एवं वृश्चिक 
मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। जीवन को मंगलमय बनाने इस राशि के जातक 'ॐ अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें। साथ ही साथ हनुमान जी का दिव्य मंत्र 'मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठ। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥' जप करें। सुख-समृद्धि और सेहत से जुड़ी आपकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

powerful hanuman mantra according to zodiac sign
Hanuman Mantra
वृष और तुला 
वृष और तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि से जुड़े जातकों को मारुतिनंदन का आशीर्वाद पाने के लिए 'ॐ हं हनुमते नम:।' मंत्र का जप करें। श्रद्धापूर्वक इस मंत्र का जप करने से निश्चित रूप से आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
विज्ञापन

powerful hanuman mantra according to zodiac sign
Hanuman Mantra
मिथुन और कन्या
मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। इस राशि के जातकों को संकटों से मुक्ति और सफलता के लिए हनुमान जी को शीघ्र प्रसन्न करने वाला सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। यदि प्रतिदिन पाठ न संभव हो तो ''अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्। सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥'' मंत्र का नित्य जाप करें। 

powerful hanuman mantra according to zodiac sign
hauman mantra
कर्क
कर्क राशि के स्वामी चन्द्रमा हैं। इस राशि के जातक को अपने मनोबल में वृद्धि और आत्मविश्वास को कायम रखने के लिए नित्य श्रद्धापूर्वक हनुमान गायत्री मंत्र 'ॐ अंजनिसुताय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि तन्नो मारुति प्रचोदयात्।' का जाप करना चाहिए। साथ ही साथ श्री हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाने से भी शुभ फल प्राप्त होंगे। 

powerful hanuman mantra according to zodiac sign
Hanuman Mantra
सिंह
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। इस राशि के जातक को 'ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट।' मंत्र का जप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से शत्रुओं का नाश और और संकटों से बचाव होता है। 

powerful hanuman mantra according to zodiac sign
Hanuman Mantra
धनु एवं मीन
धनु और मीन राशि के स्वामी गुरु हैं। इस राशि के जातकों को  परेशानियों से बचने और कार्य में सिद्धि के लिए के लिए नित्य बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए। साथ ही साथ 'ॐ हं हनुमते नमः।' दिव्य मंत्र का जप करें।

powerful hanuman mantra according to zodiac sign
Hanuman Mantra
मकर और कुंभ
मकर और कुंभ राशि के जातकों के स्वामी शनि महाराज हैं। शनिदेव की कृपा पाने और जीवन में सुख-समृद्धि-सफलता पाने के लिए 'ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।' मंत्र का जप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed