फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   nrisingh jyanti vishnu avtar katha

प्रह्लाद की रक्षा नहीं, नृसिंह अवतार का एक बड़ा कारण है यह

Tue, 13 May 2014 07:44 PM IST
Updated Tue, 13 May 2014 07:44 PM IST
विज्ञापन
nrisingh jyanti vishnu avtar katha

चतुर्दशी तिथि भगवान शिव का दिन माना जाता है। लेकिन वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इसका कारण यह है कि इस दिन भगवान विष्णु ने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए नृसिंह अवतार धारण किया था। इसलिए इसे नृसिंह जयंती के नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञापन


माना जाता है कि यह अवतार भगवान नृसिंह ने हिरण्यकशिपु का वध करने के लिए किया था। लेकिन इसका एक कारण यह भी है कि भगवान विष्णु भगवान शिव को एक अनोखा उपहार देना चाहते थे। और यह उपहार बिना नृसिंह अवतार लिए संभव नहीं था।
विज्ञापन


नृसिंह करने लगे दुनिया का अंत

nrisingh jyanti vishnu avtar katha

इस संदर्भ में कथा है कि हिरण्यकशिपु का वध करने के बाद नृसिंह भगवान क्रोध से भर उठे। अपने भयंकर रूप से नृसिंह भगवान संसार का अंत करने के लिए तत्पर हो रहे थे। यह भगवान नृसिंह की एक अद्भुत लीला थी।

भगवान की इस लीला से तीनों लोक भयभीत हो रहा था। सृष्टि की रक्षा के लिए जब देवतागण भगवान शिव के पास पहुंचे। शिव ने अपने अंश से उत्पन्न वीरभद्र से कहा कि नृसिंह क्रोध में भरकर संसार को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें उनके वास्तविक स्वरूप का ज्ञान कराओ और उनसे निवेदन करो कि वह ऐसा न करें।


और यूं मिला शिव जी को अनमोल अपहार

nrisingh jyanti vishnu avtar katha

शिव जी ने कहा अगर निवेदन से बात नहीं बने तो शक्ति का प्रयोग करके नृसिंह को शांत करो। वीरभद्र नृसिंह के पास पहुंचे और पहले विनित भाव से शांत करने की कोशिश करने लगे। लेकिन जब नृसिंह नहीं माने तब वीरभद्र ने शरभ रूप धारण लिया। शरभ उपनिषद् में उल्लेख है कि नृसिंह को वश में करने के लिए वीरभद्र गरूड़, सिंह और मनुष्य का मिश्रित रूप धारण करके प्रकट हुए और शरभ कहलाये।

शरभ ने नृसिंह को अपने पंजे से उठा लिया और चोंच से वार करने लगा। शरभ के वार से आहत होकर नृसिंह ने अपना शरीर त्यागने का निर्णय लिया और शिव से निवेदन किया कि इनके चर्म को शिव अपने आसन के रूप में स्वीकार करें। इसके बाद नृसिंह भगवान विष्णु के तेज में मिल गये और शिव ने इनके चर्म को अपना आसन बना लिया। इस तरह नृसिंह की लीला से भगवान शिव को दिव्य और पवित्र आसन प्राप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed