फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Navratri vrat parana 2024 time navratri vrat paran shubh muhurat and vidhi

Navratri 2024: 11 या 12 अक्तूबर किस दिन होगा नवरात्रि व्रत का पारण? जानें सही तिथि और मुहूर्त

Fri, 11 Oct 2024 01:02 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 11 Oct 2024 01:02 PM IST
सार

इस साल अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन पड़ रही है, इसलिए भक्त यह समझ नहीं पा रहे हैं कि नवरात्रि व्रत का पारण किस दिन करना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्रि व्रत का पारण कब करना उचित रहेगा।
 

विज्ञापन
Navratri vrat parana 2024 time navratri vrat paran shubh muhurat and vidhi
नवरात्रि व्रत का पारण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में कई भक्त घर पर कलश स्थापना कर पूरे नौ दिनों तक उपवास रखते हैं। वहीं कुछ लोग केवल अष्टमी तिथि को उपवास रखते हैं। कलश स्थापना कर विधि-विधान से माता रानी की पूजा-अर्चना करने से दुर्गा मां प्रसन्न होती हैं। इस साल अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन पड़ रही है, इसलिए भक्त यह समझ नहीं पा रहे हैं कि नवरात्रि व्रत का पारण किस दिन करना चाहिए। व्रत का पारण सही और शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए, इसलिए लोगों के मन में काफी दुविधा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्रि व्रत का पारण कब करना उचित रहेगा।

विज्ञापन


3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो चुकी है, जिसका समापन 12 अक्तूबर को होगा। जो लोग पूरे नवरात्रि उपवास रखते हैं, उन्हें दशमी तिथि में व्रत का पारण करना चाहिए। जबकि जो भक्त केवल अष्टमी तिथि को उपवास रखते हैं, उन्हें नवमी तिथि में पारण करना चाहिए।
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: कैसे करें करवा चौथ व्रत की शुरुआत? जानें सरगी खाने का समय और शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन

Diwali 2024 Shopping: दिवाली पर कार-बाइक खरीदने का शुभ मुहूर्त, यहां जानें


किस समय करें व्रत का पारण
मान्यता के अनुसार, जो भक्त पूरे नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत करते हैं, उनके लिए नवमी तिथि समाप्त होने के बाद यानी दशमी तिथि में व्रत का पारण करना शुभ माना जाता है। इस साल नवमी तिथि 12 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर समाप्त हो रही है। इसके बाद दशमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। इसलिए 12 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 59 मिनट के  बाद आप व्रत का पारण कर सकते हैं।

पारण विधि
जो भक्त पूरे नौ दिनों तक नवरात्रि का व्रत रखते हैं, उन्हें दशमी तिथि प्रारंभ होते ही स्नान करना चाहिए। इसके बाद फिर विधि-विधान से माता दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद माता रानी की आरती करें, क्षमा याचना करें और दान भी करें। इसके बाद मां दुर्गा का प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही व्रत का पारण करें। इस दौरान आप भूलकर भी तामसिक भोजन न करें। ऐसे में भोजन के साथ पारण करने से आपका पूरा व्रत निष्फल हो सकता है।
 

Dussehra 2024 Upay: दशहरे पर जरूर करें यह उपाय, पूरे वर्ष नहीं रहेगी धन-दौलत की कमी



 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed