फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   narak chaturdashi 2021 why the day before diwali is called narak chaturdashi or roop chaudas

Narak chaturdashi 2021: दीवाली के एक दिन पहले को क्यों कहा जाता है नरक चतुर्दशी, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा

Wed, 27 Oct 2021 11:03 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 27 Oct 2021 11:03 AM IST
विज्ञापन
narak chaturdashi 2021 why the day before diwali is called narak chaturdashi or roop chaudas
दिवाली 2021

प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन छोटी दीवाली या नरकचतुर्दशी मनाई जाती है। इस बार 04 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार को नरकचतुर्दशी मनाई जाएगी। दीवाली के महोत्सव में इस दिन का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पूजन करने के बाद लोग चौक, चौराहे या फिर घर की दहलीज पर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके यम के निमित्त दीपक प्रज्वलित करते हैं। माना जाता है कि इस दिन यम के नाम का दीपक प्रज्वलित करने से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है। इस दीपक को घर के बड़े बुजुर्ग के द्वारा प्रज्वलित किया जाता है। इस दिन को नरकचतुर्दशी के रुप में मनाने के पीछे कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे की पौराणिक कथा।

विज्ञापन

 

पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान कृष्ण अपनी आठों पत्नियों के साथ सुखपूर्वक द्वारिका में रह रहे थे। उसी समय प्रागज्योतिषपुर नामक राज्य का राजा एक दैत्य नरकासुर (जिसे भौमासुर भी कहा जाता है) था। उसने अपनी दैत्य शक्तियों से इंद्र, वरुण, अग्नि, वायु आदि सभी देवताओं को परेशान कर दिया था व संतो और स्त्रियों पर भी वह अत्याचार करने लगा। इसलिए एक दिन स्वर्गलोक के राजा देवराज इंद्र भगवान कृष्ण के पास पहुंचे और उनसे प्रार्थना की,'हे कृष्ण। नरकासुर ने तीनों लोकों को अपने अधिकार में कर लिया है। उसने वरुण का छत्र, अदिति के कुंडल और देवताओं की मणि छीन ली है। उसने सुंदर कन्याओं का हरण कर लिया है। उसके अत्याचार के कारण देवतागण, मनुष्य और सभी ऋषि-मुनि त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। 'रक्षा कीजिए प्रभु।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान कृष्ण ने इंद्रदेव की प्रार्थना स्वीकार कर ली। किंतु नरकासुर को वरदान था कि वह किसी स्त्री के हाथों से ही मारा जाएगा, इसलिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी प्रिय पत्नी सत्यभामा से इसके लिए सहायता मांगी, जिसके बाद वहां पहुंचकर भगवान कृष्ण ने अपनी पत्नी सत्यभामा की सहायता से सबसे पहले मुर दैत्य सहित मुर के 6 पुत्रों- ताम्र, अंतरिक्ष, श्रवण, विभावसु, नभश्वान और अरुण का संहार कर दिया। मुर दैत्य का वध हो जाने का समाचार जैसे ही नरकासुर ने सुना वह अपने अनेक सेनापतियों और दैत्यों की सेना को साथ लेकर भगवान कृष्ण से युद्ध करने के लिए चल पड़ा। नरकासुर के स्त्री के हाथों से मरने का श्राप मिला था इसलिए भगवान कृष्ण ने अपनी पत्नी सत्यभामा को अपना सारथी बनाया और उनकी सहायता से नरकासुर का अंत कर दिया। जिस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर का अंत किया था, उस दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि थी, इसलिए इस दिन को नरकचतुर्दशी भी कहा जाता है। 

भगवान कृष्ण ने देवताओं, ऋषि-मुनियों और पृथ्वी लोक के सभी मनुष्यों की नरकासुर से रक्षा की थी व उन सोलह हजार कन्याओं को नरकासुर के बंधन से मुक्त कराया था, इसलिए दीप जलाकर उत्सव मनाया जाता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed