फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Mauni Amavasya 2025 Date Do these remedies upay on Mauni Amavasya to get rid of pitru dosh

Mauni Amavasya 2025: पितरों को प्रसन्न करने के लिए मौनी अमावस्या पर करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

Sun, 19 Jan 2025 07:34 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 19 Jan 2025 07:34 AM IST
सार

Mauni Amavasya 2025 Upay: इस बार मौनी अमावस्या 29 जनवरी, बुधवार को पड़ेगी। मौनी अमावस्या के दिन ही महाकुंभ में दूसरा अमृत स्नान किया जाएगा।

विज्ञापन
Mauni Amavasya 2025 Date Do these remedies upay on Mauni Amavasya to get rid of pitru dosh
Mauni Amavasya 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Mauni Amavasya 2025 Date: माघ माह की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इसे माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस बार मौनी अमावस्या 29 जनवरी, बुधवार को पड़ेगी। मौनी अमावस्या के दिन ही महाकुंभ में दूसरा अमृत स्नान किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जातीहै। इसके साथ ही पितरों  का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

विज्ञापन

मौनी अमावस्या के पावन दिन पर गंगा स्नान, दान-पुण्य करना शुभ होता है। स्नान दान आदि करने से व्यक्ति को सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है। जिस व्यक्ति के जीवन में पितृ दोष की समस्या है उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन परेशानियों में व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मौनी अमावस्या के दिन कुछ ज्योतिष उपाय करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलेगी। आइए जानते हैं कि मौनी अमावस्या पर किए जाने वाले उपाय के बारे में।

विज्ञापन

Vastu Tips: इन अचूक वास्तु उपायों से प्रसन्न होते हैं सूर्यदेव, चरों ओर मिलेगी सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन

Vastu Tips: घर में इन 7 चीजों को रखना होता है बहुत शुभ, वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं कई फायदे

Mauni Amavasya 2025 Date Do these remedies upay on Mauni Amavasya to get rid of pitru dosh
Mauni Amavasya 2025 - फोटो : सोशल मीडिया

पितृ दोष को समाप्त करने के लिए माघ अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करें। इसके साथ ही विशेष चीजों का भोग लगाएं। ऐसा करने से पितृ दोष दूर होता है। 

Mauni Amavasya 2025 Date Do these remedies upay on Mauni Amavasya to get rid of pitru dosh
Mauni Amavasya 2025 - फोटो : अमर उजाला

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन देवी-देवता और पितृ गंगा में स्नान करते आते हैं। ऐसे में आप मौनी अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और पूर्वज प्रसन्न होते हैं। 

Mauni Amavasya 2025 Date Do these remedies upay on Mauni Amavasya to get rid of pitru dosh
Mauni Amavasya 2025 - फोटो : freepik

माघ अमावस्या के दिन तिल, घी, गुड़ या धन का दान करें। मान्यता है इस दिन वस्तुओं का दान करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और आर्थिक समृद्धि भी प्राप्त होती है। इसके साथ ही व्यक्ति के रुके हुए काम पूरे होते हैं और बिजनेस में सफलता हासिल होती है।

Mauni Amavasya 2025 Date Do these remedies upay on Mauni Amavasya to get rid of pitru dosh
Mauni Amavasya 2025 - फोटो : freepik

माघ अमावस्या 2025 शुभ मुहूर्त
माघ अमावस्या की तिथि आरंभ: 28 जनवरी, मंगलवार, सायं 07 बजकर 35 मिनट पर
माघ अमावस्या की तिथि समाप्त: 29 जनवरी, बुधवार, सायं 06 बजकर 05 मिनट पर  
उदयातिथि के अनुसार मौनी अमावस्या का पर्व 29 जनवरी को मनाया जाएगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed