फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Margashirsha Month 2021 shankh puja vidhi and mantra to get rid of grah dosha

Margashirsha Month 2021: मार्गशीर्ष मास में इस विधि से करें शंख पूजन, होंगे ग्रह दोष दूर

Tue, 23 Nov 2021 04:12 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 23 Nov 2021 04:12 PM IST
सार

पुराणों के अनुसार समुद्र मंथन के समय शंख भी प्रकट हुआ था। विष्णु पुराण के अनुसार देवी महालक्ष्मी समुद्र की पुत्री है और शंख को लक्ष्मी का भाई माना गया है। इन्हीं कारणों से शंख की पूजा भक्तों को सभी सुख देने वाली गई है।

विज्ञापन
Margashirsha Month 2021 shankh puja vidhi and mantra to get rid of grah dosha
मार्गशीर्ष मास में शंख पूजन - फोटो : social media

विस्तार

Margashirsha Month 2021: हिंदू पंचांग के अनुसार, 20 नबंवर से मार्गशीर्ष मास यानि अगहन मास का आरंभ हो चुका है, यह मास 19 दिसंबर 2021 तक रहेगा। हिन्दी कैलंडर के अनुसार यह वर्ष का नवां महीना है। मार्गशीर्ष माह में मृगशिरा नक्षत्र होता है इसलिए इसे मार्गशीर्ष कहा जाता है। हिन्दू धर्मशास्त्रों में मार्गशीर्ष मास की विशेष महिमा बताई गई है। मार्गशीर्ष मास को सभी मासों में उत्तम और पवित्र तथा विशेष पुण्यदायी माना गया है। मार्गशीर्ष मास में भगवान कृष्ण की उपासना करने का विशेष महत्व माना गया है। श्रीमद भागवत पुराण और स्कंद पुराण में भी मार्गशीर्ष मास के महत्व को बताया गया है। पुराणों के अनुसार समुद्र मंथन के समय शंख भी प्रकट हुआ था। विष्णु पुराण के अनुसार देवी महालक्ष्मी समुद्र की पुत्री है और शंख को लक्ष्मी का भाई माना गया है। इन्हीं कारणों से शंख की पूजा भक्तों को सभी सुख देने वाली गई है। ऐसी मान्यता है कि यदि मार्गशीर्ष मास में शंख का पूजन किया जाए और यह उपाय किए जाएं तो सभी प्रकार के ग्रह-दोषों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं शंख की पूजा किस मंत्र से की जानी चाहिए और इससे जुड़े उपाय क्या हैं- 

विज्ञापन

Margashirsha Month 2021 shankh puja vidhi and mantra to get rid of grah dosha
मार्गशीर्ष मास में शंख पूजन - फोटो : sankh

शंख की पूजन विधि

  • अगहन मास में ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि करें।  
  • स्वच्छ वस्त्र धरण करने के बाद घर के मंदिर में एक चौकी बिछाएं। 
  • उस चौकी पर एक पात्र में शंख रखें।
  • अब उसे कच्चे दूध और जल से स्नान कराएं।
  • स्वच्छ कपड़े से उसे पोंछें और फिर दीया जलाएं।
  • अब शंख पर दूध-केसर के मिश्रित घोल से श्री लिखें तथा उसे चांदी के पात्र में स्थापित कर दें।
  • कुमकुम, अक्षत अर्पित करके सफेद पुष्प चढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Margashirsha Month 2021 shankh puja vidhi and mantra to get rid of grah dosha
मार्गशीर्ष मास में शंख पूजन - फोटो : social media

शंख पूजा मंत्र 
अगहन मास में निम्न मंत्र से शंख पूजा करनी चाहिए।
त्वं पुरा सागरोत्पन्न विष्णुना विधृत: करे।
निर्मित: सर्वदेवैश्च पाञ्चजन्य नमोऽस्तु ते।
तव नादेन जीमूता वित्रसन्ति सुरासुरा:।
शशांकायुतदीप्ताभ पाञ्चजन्य नमोऽस्तु ते॥


शंख के पूजन के साथ अगर आप पितृदोष को दूर करना चाहते हैं तो अपने पानी पीने के स्थान पर दक्षिणवर्ती शंख में गंगजलल भर कर स्थापित करें। इसके अलावा आप शुक्र दोष से पीड़ित हैं तो एक सफेद कपड़े में सफेद शंख, चावल व बताशे लपेटकर नदी में बहाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed