फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Mangalvar Vrat And Puja and udyapan Vidhi Benefits Lord Hanuman Puja In Hindi

Mangalvar Vrat Vidhi: अमंगल का नाश करता है मंगलवार का व्रत, जीवन की सभी पेशानियां होती हैं दूर

Mon, 04 Dec 2023 01:03 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 04 Dec 2023 01:03 PM IST
सार

Mangalvar Vrat Vidhi: हनुमान जी संकट मोचन कहे जाते हैं। ये सभी देवतओं में जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं। हनमान जी का नाम मात्र लेने से बड़े से बड़े संकट टल जाते हैं और बड़ी से बड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं। 

विज्ञापन
Mangalvar Vrat And Puja and udyapan Vidhi Benefits Lord Hanuman Puja In Hindi
मंगलवार व्रत के फायदे - फोटो : iStock

विस्तार

Mangalvar Vrat And Puja Vidhi: कलयुग में सात चिरंजीवियों में भगवान हनुमान की साधना सबसे अधिक की जाती है। देश का शायद ही ऐसा कोई कोना होगा जहां पर प्रभु श्रीराम के परम भक्त हनुमान की पूजा नहीं की जाती होगी। हनुमान जी संकट मोचन कहे जाते हैं। ये सभी देवतओं में जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं। हनमान जी का नाम मात्र लेने से बड़े से बड़े संकट टल जाते हैं और बड़ी से बड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं। हनुमान जी इतने शक्तिशाली देवता मानें जाते हैं कि इनके सामने कोई भी नकारात्मक शक्ति टिक नहीं पाती है, इसलिए बजरंगबली के भक्त उन्हें प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए मगंलवार का व्रत रखते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं मंगलवार व्रत की पूजा विधि और महत्व के बारे में... 
विज्ञापन


मंगलवार व्रत और पूजा विधि
  • यदि आप मंगलवार का व्रत शुरू करने की सोच रहे हैं तो कम से कम 21 मंगलवार तक नियमित रूप से इस व्रत को पूरा करें। 
  • व्रत वाले दिन स्नान करके घर के ईशान कोण में किसी साफ जगह पर बैठकर हनुमान जी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। 
  • इस दिन लाल कपड़े पहनें और हाथ में पानी ले कर व्रत का संकल्प करें। 
  • हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं और भगवान पर फूल फूल चढ़ाएं। 
  • फिर मंगलवार व्रत कथा पढ़ें या सुनें। इसके बाद हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ करें। 
  • भगवान को गुड़ चने का भोग लगाकर उनकी आरती करें। दिन में सिर्फ एक बार भोजन लें। 
  • अपने आचार-विचार शुद्ध रखें। शाम को हनुमान जी के सामने दीपक जलाकर आरती करें।  

मंगलवार व्रत के लाभ
  • मंगलवार व्रत से हनुमान जी की कृपा बनी रहती है। 
  • ये व्रत सम्मान, बल और साहस को बढ़ाता है। 
  • होनहार और भाग्यशाली संतान प्राप्ति के लिए भी मंगलवार का व्रत बहुत लाभकारी माना जाता है।
  • इस व्रत के प्रभाव से भूत-प्रेत और काली शक्तियों से बचा जा सकता है। 
  • इसके अलावा यदि आपकी कुंडली में मंगल कमजोर है और शुभ फल नहीं दे रहा है, तो मंगलवार के दिन जरूर व्रत करना चाहिए। 
  • जिन लोगों पर मंगल की महादशा चल रही हो उन्हें इस व्रत से लाभ मिलता है। 

मंगलवार व्रत के उद्यापन की विधि
21 मंगलवार तक विधि पूर्वक व्रत रखने के बाद हनुमान जी का पूजन करके उन्हें चोला चढ़ाएं। फिर 21 ब्राह्मणों को बुलाकर उन्हें भोजन कराएं और उन्हें दान-दक्षिणा दें। साथ ही व्रत के दौरान हुई भूल चूक के लिए माफी मांगें। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed