फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Makar Sankranti 2023 Know Importance of Eating Khichdi and Dahi Chura On Sankranti Par Dahi Chura Kyu Khate Ha

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर क्यों खाते हैं दही-चूड़ा और खिचड़ी? जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

Sat, 14 Jan 2023 11:08 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 14 Jan 2023 11:08 AM IST
सार

Importance Of Dahi Chura And Khichdi On Makar Sankranti: यूपी-बिहार में मकर संक्रांति को खिचड़ी के नाम से जाना जाता है। इस दिन दही-चूड़ा, खिचड़ी, तिल के लड्डू और तिल की गजक खाने का विशेष महत्व है। खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश में दही-चूड़ा बड़े ही चाव से खाया जाता है।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2023 Know Importance of Eating Khichdi and Dahi Chura On Sankranti Par Dahi Chura Kyu Khate Ha
मकर संक्रांति पर क्यों खाते हैं दही-चूड़ा और खिचड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Importance Of Dahi Chura And Khichdi On Makar Sankranti: इस साल 15 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और दान को बहुत ही ज्यादा शुभ माना गया है। इस दिन किए गए गंगा स्नान को महा स्नान माना जाता है। इस त्योहार के साथ कई धार्मिक मान्यताएं व सांस्कृतिक परंपराएं जुड़ी हुई हैं। इस पर्व को देश के हर हिस्से में अलग-अलग तरीके से मनाने की परंपरा है। यूपी-बिहार में मकर संक्रांति को खिचड़ी के नाम से जाना जाता है। इस दिन दही-चूड़ा, खिचड़ी, तिल के लड्डू और तिल की गजक खाने का विशेष महत्व है। खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश में दही-चूड़ा बड़े ही चाव से खाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि मकर संक्रांति के दिन दही-चूड़ा और खिचड़ी क्यों खाते हैं? चलिए जानते हैं इस दिन दही-चूड़ा के अलावा खिचड़ी खाने की परंपरा और महत्व... 

विज्ञापन


Mangal Gochar: मकर संक्रांति से पहले इन 4 राशियों का होगा भाग्योदय, मां लक्ष्मी की कृपा से खूब बरसेगा धन 
विज्ञापन


मकर संक्रांति पर क्यों खाते हैं दही-चूड़ा और खिचड़ी ?
मकर संक्रांति के दिन दही चूड़ा के साथ तिलकुट और खिचड़ी मुख्य भोजन माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से इस दिन इन चीजों को खाना बेहद शुभ होता है। इससे सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसी समय धान की कटाई होती है और नए चावल निकलते हैं। मान्यता है कि ताजा-ताजा धान की कटाई होने के बाद चावल को पकाकर उसे खिचड़ी के रूप में सबसे पहले सूर्य देवता को भोग लगाया जाता है। इससे सूर्य देवता आशीर्वाद देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा यूपी और बिहार में दही चूड़ा का भी भोग सूर्य देवता को लगाया जाता है। मान्यता है कि इससे रिश्तों में मजबूती आती है। दही-चूड़ा और खिचड़ी दोस्तों को और रिश्तेदारों को दिया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन दही-चूड़ा और खिचड़ी खाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन दही चूड़ा और खिचड़ी का दान भी शुभ माना जाता है।  

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर इन बातों का रखें विशेष ध्यान, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं 

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद 
दही चूड़ा और खिचड़ी को लेकर धार्मिक मान्यता के अलावा वैज्ञानिक महत्व भी होता है। दही चूड़ा को हेल्दी नाश्ता माना जाता है। दही, चूड़ा और खिचड़ी को सुपाच्य भोजन माना जाता है। ये आसानी से पच जाते हैं। साथ ही दही पाचन क्रियाओं को ठीक रखने का काम करता है। वहीं चूड़ा चावल से बनता है। इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो पाचन शक्ति को दुरुस्त करता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed