{"_id":"5eaab7968ebc3e902e76a8e5","slug":"maa-baglamukhi-jayanti-2020-mantra-chanting-benefits-importance-and-significance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बगलामुखी जयंती 2020: मां बगलामुखी के इन मंत्रों के जप से दूर हो जाती हैं सभी समस्याएं","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
बगलामुखी जयंती 2020: मां बगलामुखी के इन मंत्रों के जप से दूर हो जाती हैं सभी समस्याएं
Fri, 01 May 2020 07:25 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Fri, 01 May 2020 07:25 AM IST
विज्ञापन
Baglamukhi Jayanti 2020
1 मई, शुक्रवार को मां बगलामुखी जयंती है। इस दिन विधि विधान से मां बगलामुखी की पूजा की जाती है। मां बगलामुखी देवी दुर्गा का अवतार हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां बगलामुखी के मंत्रों का जप करने से मां का आशीर्वाद मिलता। मां बगलामुखी की कृपा से सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं। आइए, आज जानते हैं मां बगलामुखी के मंत्र...
ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै सर्व दुष्टानाम वाचं मुखं पदम् स्तम्भय जिह्वाम कीलय-कीलय बुद्धिम विनाशाय ह्लीं ॐ नम:
देवी बगलामुखी जयंती पर अनुष्ठान से होगा शत्रुओं का नाश व मिलेगी कर्ज व प्रॉपर्टी संबंधित परेशानियों से मुक्ति :- 1 मई 2020
- इस मंत्र को मां का विशेष मंत्र माना जाता है। मां के इस मंत्र का जप करने से मां प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाओं को पूरा करती हैं।
देवी बगलामुखी जयंती पर अनुष्ठान से होगा शत्रुओं का नाश व मिलेगी कर्ज व प्रॉपर्टी संबंधित परेशानियों से मुक्ति :- 1 मई 2020
ॐ ह्लीं ह्लीं ह्लीं बगले सर्व भयं हर:
- इस मंत्र को मां बगलामुखी का भयनाशक मंत्र कहा जाता है। इस मंत्र के जप से भय दूर हो जाता है। जिन व्यक्तियों को किसी भी चीज से डर लगता है, उन्हें नियमित मां बगलामुखी के इस भयनाशक मंत्र का जप करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ॐ बगलामुखी देव्यै ह्लीं ह्रीं क्लीं शत्रु नाशं कुरु
- इस मंत्र को मां बगलामुखी का शत्रु नाशक मंत्र कहा जाता है। जिन व्यक्तियों को अपने शत्रुओं से भय रहता है उन्हें इस मंत्र का जप करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति इस मंत्र का नियमित जप करते हैं, उनका शत्रु भी कुछ नहीं बिगाड़ पाते हैं। इस मंत्र के नियमित जप से मां बगलामुखी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
ॐ ह्लीं श्रीं ह्लीं पीतांबरे तंत्र बाधां नाशय नाशय
- मां बगलामुखी का यह मंत्र काफी प्रभावशाली है। इस मंत्र को जादू- टोना नाशक मंत्र कहा जाता है। जिन व्यक्तियों पर भूत-प्रेत या कोई बुरा साया होता है, उन्हें इस मंत्र का नियमित जप करना चाहिए। इस मंत्र के जप करने से व्यक्ति स्वस्थ हो जाता है और उसके ऊपर से भूत-प्रेत का साया हट जाता है।