फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   know how to worship hanuman images and its benefits

हनुमानजी की ऐसी मूर्ति की पूजा करने पर बनते हैं सारे काम...

Wed, 17 Mar 2021 07:32 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 17 Mar 2021 07:32 AM IST
सार

शास्त्रों में कहा गया है कि हनुमानजी आज भी पृथ्वी पर वास करते हैं। इन्हें चिरंजीवी का आशीर्वाद प्राप्त है। राम भक्त हनुमानजी सूर्यपुत्र और भगवान शिव के अंशावतार है।

विज्ञापन
know how to worship hanuman images and its benefits
हनुमानजी की कृपा पाने के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन विशेष फलदायी होता है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमानजी कलयुग के जाग्रत और साक्षात देवता हैं। हनुमानजी को संकटमोचक माना गया है, जो भक्तों के कष्ट को फौरन ही दूर कर देते हैं। बजरंगबली पराक्रम और सेवाभाव के आदर्श के रूप में पूजे जाने वाले देवता हैं। हनुमानजी सभी देवताओं में ऐसे देवता हैं जो हमेशा हर समय किसी न किसी रूप में साक्षात प्रगट रहते हैं। हनुमानजी की कृपा पाने के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन विशेष फलदायी होता है। मान्यता है कि जो भी भक्त इस दिन मंदिर जाकर हनुमानजी की मूर्ति के दर्शन करता है उसी हर मनोकामना जरूर पूरी होती है। आइए जानते हैं मनोकानाओं के लिए हनुमानजी की कैसी मूर्ति या तस्वीर के दर्शन करना चाहिए।
विज्ञापन


-नौकरी पाने के लिए या फिर नौकरी में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए हनुमानजी की रोजाना ऐसी तस्वीर की पूजा करनी चाहिए जिसमें उनका स्वरूप सफेद रंग को हो। ऐसा करने से हनुमानजी की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन


- अगर आपका मन बेचैन रहता है और किसी काम को करने में न लगे तो मन को शांत करने और एकाग्रता पाने के लिए हनुमानजी की ऐसी मूर्ति की पूजा- आराधना करनी चाहिए जिसमें वह भगवान राम की भक्ति में लीन हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सेवा या समर्पण के लिए हनुमानजी की ऐसी मूर्ति की आराधना करनी चाहिए जिसमें हनुमानजी भगवान राम की सेवा मेंलीन होते हुए दिखाई देते हों।

- साहस और पराक्रम पाने के लिए हनुमानजी के पराक्रम को प्रगट करने वाली मूर्ति की पूजा करनी चाहिए।

हनुमानजी की पूजा-आराधना के लाभ
शास्त्रों में कहा गया है कि हनुमानजी आज भी पृथ्वी पर वास करते हैं। इन्हें चिरंजीवी का आशीर्वाद प्राप्त है। राम भक्त हनुमानजी सूर्यपुत्र और भगवान शिव के अंशावतार है। जो भी इनकी प्रतिदिन पूजा-आराधना करता है उनको जीवन में संकटों से मुक्ति और सुख शान्ति की प्राप्ति होती है। जिन लोगों की कुंडली में शनि जैसे ग्रह अशुभ प्रभाव डालते हैं, विधिपूर्वक हनुमान जी की पूजा करते हैं तो शनि देव से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। इनकी आराधना करने से नकारात्मक ऊर्जा, भूत-प्रेत बाधा, मरण आदि से पूर्णतः मुक्ति मिल जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed