फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   know biography of swami satyamitranand giri maharaj

भारत माता का संत : ब्रह्मलीन हुए स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि, आज दी जाएगी भू-समाधि

Wed, 26 Jun 2019 01:25 PM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Wed, 26 Jun 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
know biography of swami satyamitranand giri maharaj

जन्म: 19 सितंबर 1932, आगरा

विज्ञापन

ब्रह्मलीन: 25 जून 2019
पुरस्कार: पद्म भूषण


सनातन परंपरा के संतों में सहज, सरल और तपोनिष्ठ स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि का नाम उन संतों में लिया जाता है, जिनके आगे कोई भी पद या पुरस्कार छोटे पड़ जाते हैं। तन, मन और वचन से परोपकारी संत सत्यमित्रानंद आध्यात्मिक चेतना के धनी थे। उनका जन्म 19 सितंबर 1932, में आगरा के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम शिव शंकर पांडेय और माता का नाम त्रिवेणी देवी था। प्रारंभ से ही धर्म-अध्यात्म में रुचि हेने के कारण वे एक दिन वह अध्यात्म की खोज करते-करते हरिद्वार पहुंचे। स्वामी सत्यमित्रानंद की अध्यात्मिक शिक्षा ऋषिकेष में हुई।

27 वर्ष की आयु में बने शंकराचार्य

know biography of swami satyamitranand giri maharaj

स्वामी सत्यमित्रानंद को 29 अप्रैल, 1960 को अक्षय तृतीया के दिन मात्र 26 वर्ष की आयु में भानपुरा पीठ का शंकराचार्य बना दिया गया। स्वामी सदानंद जी महाराज ने उन्हें संन्यास की दीक्षा दी। करीब नौ वर्ष तक धर्म और मानव के निमित्त सेवा कार्य करने के बाद उन्होंने 1969 में जिस दण्ड को धारण करने मात्र से ही 'नरो नारायणो भवेत्' का ज्ञान हो जाता है, उसे गंगा में विसर्जित कर दिया। उन्होंने उस शंकराचार्य के पद को बड़ी सहजता से छोड़ दिया, जिसे पाने के लिए लोग लालायित रहते हैं या फिर कहें जिसे लेकर आज तमाम लोगों के बीच विवाद जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत माता के प्रति थी अगाध श्रद्धा

know biography of swami satyamitranand giri maharaj

निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि में भारत माता के प्रति अगाध श्रद्धा और प्रेम था। धार्मिक-आध्यात्मिक परंपरा का पालन करने वाले स्वामी जी भारत माता को सर्वोच्च मानते थे। अपनी इसी श्रद्धा और प्रेम को प्रकट करते हुए उन्होंने हरिद्वार में 108 फीट ऊंचा भारत माता का विशाल मंदिर का निर्माण करवाया था। जिसका उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। भारत माता के नाम से ही प्रसिद्ध इस मंदिर को देखने के लिए आज भी देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं। धर्म और राष्ट्र भक्ति के संगम कहलाने वाले इस मंदिर में देश के तमाम देशभक्तों, संतों की प्रतिमाओं के दर्शन करने को मिलते हैं। 

विज्ञापन

पद्मभूषण से हुए थे अलंकृत

know biography of swami satyamitranand giri maharaj

स्वामी सत्यमित्रानंद जी भले ही हिंदू धर्म से जुड़े हुए संत थे, लेकिन उन्हें अन्य धर्मों के विषय में बहुत ज्ञान था। उनका मानना था कि अपने धर्म के प्रति गौरव की भावना और दूसरे धर्म के प्रति सहिष्णुता के सिद्धांत से विश्व में शांति आ सकती है। इसी दृष्टिकोण के अनुसार उन्होंने अपने हरिद्वार स्थित आश्रम का नाम समन्वय कुटीर रखा था। आध्यात्म जगत के बड़े हस्ताक्षर स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि छूआछूत के भी प्रबल विरोधी रहे। स्वामी सत्यमित्रानंद की धर्म, संस्कृति और लोक कल्याण से जुड़ी सेवाओं को देखते हुए ही केंद्र सरकार ने उन्हें पद्मभूषण से अलंकृत किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed