फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Kharmass 2021 date Know what to do and what not to do during kharmaas

Kharmaas 2021: आज से लग रहा है खरमास का महीना, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें

Sun, 14 Mar 2021 07:36 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 14 Mar 2021 07:36 AM IST
विज्ञापन
Kharmass 2021 date Know what to do and what not to do during kharmaas
खरमास 2021 तारीख: जब सूर्य गुरू ग्रह की राशि धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, उस एक माह को खरमास या मलमास कहा जाता है।

Kharmas 2021 Date: प्रत्येक माह सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इस तरह हर माह संक्रांति तिथि होती है, जब सूर्य गुरू ग्रह की राशि धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, उस एक माह को खरमास या मलमास कहा जाता है। हिंदू धर्म में खरमास के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। साल 2021 में 14 मार्च से खरमास लग रहा है। 14 मार्च को शाम 06 बजकर 04 सूर्य का मीन राशि में प्रवेश होगा, जिसके बाद 14 अप्रैल की सुबह 02 बजकर 33 मिनट तक सूर्य मीन राशि में रहेंगे। इस तरह पूरे एक माह तक विवाह कार्य, भूमि पूजन और गृह प्रवेश आदि शुभ मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे। जानिए इस माह क्या करना रहता है शुभ और किन कार्यों को करने की है मनाही।

विज्ञापन

Kharmass 2021 date Know what to do and what not to do during kharmaas
खरमास 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जानें खरमास के दौरान क्या करें

 

खरमास के दौरान नियमित रूप से सूर्यदेव की उपासना करनी चाहिए। इससे भगवान सूर्य की कृपा से मान-सम्मान और तरक्की होती है।

 

खरमास में दान करना बहुत पुण्यकारी रहता है। इस समय ब्राह्मण, गुरू और साधुओं की सेवा करनी चाहिए। इसके साथ ही इस माह गौ माता की सेवा करना बहुत शुभ फलदायक होता है।

 

खरमास के दौरान जगतपालनकर्ता भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा करना बहुत लाभप्रद रहता है। इससे आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

 

खरमास के दौरान प्रतिदिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नानादि करके भगवान का ध्यान करना चाहिए और संध्या वंदन करना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kharmass 2021 date Know what to do and what not to do during kharmaas
खरमास 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जानिए खरमास में क्या न करें

 

खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश आदि मांगलिक कार्य न करें।

 

खरमास में देर तक न सोएं, पलंग पर नहीं सोना चाहिए। जमीन पर सोना श्रेष्ठ रहता है।

 

इस दौरान किसी को अपशब्द न कहें, वाद-विवाद करने से बचें। असत्य का त्याग करें।

 

खरमास के दौरान सात्विकता बनाएं रखें। मांस-मदिरा और अन्य किसी भी तरह की नशीली चीजों का सेवन न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed