फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Kartik mahina 2020 significance and festivals list of kartik mahina

जानिए कार्तिक माह का महत्व और इस महीने पड़ने वाले प्रमुख त्योहार

Thu, 29 Oct 2020 12:02 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 29 Oct 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Kartik mahina 2020 significance and festivals list of kartik mahina
कार्तिक अमावस्या के दिन मनायी जाती है दिवाली - फोटो : Pixabay

कार्तिक माह हिन्दू पंचांग का महत्वपूर्ण महीना होता है। यह महीना 1 नवंबर से शुरू हो रहा है और 30 नवंबर को समाप्त होगा। कार्तिक महीना त्योहारों और दान-पुण्य का महीना माना जाता है। इस महीने में कई धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम होंगे। इस महीने में खासतौर पर तुलसी और शालिग्राम की विशेष पूजा और आराधना की जाएगी। 

विज्ञापन


यह महीना त्योहारों का महीना भी होगा। इस महीने में व्रत, स्नान और दान करने से तमाम तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है। कार्तिक माह को बहुत ही पवित्र माना जाता है। कार्तिक माह में पूजा तथा व्रत से ही तीर्थयात्रा के बराबर शुभ फलों की प्राप्ति हो जाती है।
विज्ञापन


भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने इसी महीने में तारकासुर राक्षस का वध किया था इस कारण से इस महीने का नाम कार्तिक पड़ा। कार्तिक माह में भगवान कार्तिकेय और तुलसी की भी विशेष पूजा की जाती है। साथ ही इसी महीने तुलसी विवाह भी होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महीने विवाहित महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी। जिसमें महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखेंगी। कार्तिक माह बहुत ही पवित्र माना जाता है। भारत के सभी तीर्थों के समान पुण्य फलों की प्राप्ति एक इस माह में मिलती है। 


इस माह में की पूजा तथा व्रत से ही तीर्थयात्रा के बराबर शुभ फलों की प्राप्ति हो जाती है इसके अलावा इसी महीने दीपावली, धनतेरस, रमा एकादशी और आंवला नवमी जैसे बड़े त्योहार होंगे। आइए जानते हैं कार्तिक महीने में कौन-कौन से बड़े व्रत-त्योहार होंगे।

कार्तिक माह के व्रत एवं त्योहार
4 नवंबर-  करवा चौथ व्रत
8 नवंबर- अहोई अष्टमी व्रत, राधाष्टमी
11 नवंबर- रमा एकादशी व्रत
13 नवंबर- मासिक शिवरात्रि, धनतेरस
14 नवंबर- दिवाली, नरक चतुर्दशी
15 नवंबर- गोवर्धन पूजा, कार्तिक अमावस्या
16 नवंबर- भैया दूज, वृश्चिक संक्रांति
20 नवंबर- छठ पूजा
05 नवंबर- अक्षय आंवला नवमी
25 नवंबर- तुलसी विवाह, देवप्रबोधनी एकादशी
30 नवंबर- कार्तिक पूर्णिमा, गुरुनानक जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed