फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   kamika ekadashi importance and vrat vidhi

कामिका एकादशी से मिलेगा धरती दान का पुण्य

Thu, 10 Mar 2016 03:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 10 Mar 2016 03:27 PM IST
विज्ञापन
kamika ekadashi importance and vrat vidhi
भगवान विष्‍णु
महाभारत में कहा गया है कि राजा से शासन करते हुए कोई अपराध हो गया हो तो भूमि दान करने पर मुक्ति मिल जाती है। भूमि का दान उत्तम दान है लेकिन आज मंहगाई के जमाने में भूमि दान करना सभी के लिए संभव नहीं है। ऐसे में कामिका एकादशी व्रत एक ऐसा व्रत है जो वही पुण्य प्रदान करता है जो पूरी धरती दान करने से प्राप्त होता है।
विज्ञापन


श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी का नाम कामिका एकादशी है। यह एकादशी इस वर्ष 14 जुलाई को है। इस दिन हाथ में शंख, चक्र, गदा और कमल लिये हुए चतुर्भुज भगवान विष्णु की पूजा होती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा से नाग, किन्नर और अन्य देवताओं की भी पूजा हो जाती है। भगवान कृष्ण ने कहा है कि कामिका एकादशी के दिन जो व्यक्ति भगवान के सामने घी अथवा तिल के तेल का दीपक जलाता है उसके पुण्य की गिनती चित्रगुप्त भी नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इस एकादशी के व्रत की विधि दशमी से ही शुरू हो जाती है। इस दिन से ही व्रत रखने वाले को सात्विक भोजन करना चाहिए और वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। एकादशी के दिन सुबह स्नान करके विष्णु भगवान की पूजा धूप, दीप, फल, फूल एवं नैवेद्य से करना चाहिए। व्रत रखने वाले को एकादशी की कथा सुननी चाहिए।

जो लोग इस दिन व्रत नहीं कर पाते हैं वे भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने दीपक जलाएं तब भी उन्हें पुण्य मिलता है। इस दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से उत्तम फल मिलता है। व्रत के दौरान झूठ, धोखा, बेईमानी एवं परनिंदा से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed