{"_id":"59ccde2d4f1c1ba1538b4b48","slug":"jyotirlingas-journey-from-22nd-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 अक्तूबर से करें 4 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा, 8505 रुपये में रहना-खाना और घूमना","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
22 अक्तूबर से करें 4 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा, 8505 रुपये में रहना-खाना और घूमना
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 29 Sep 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
दर्शन टूर पैकेज का मूल्य 8,505 रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की तरफ से 22 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक भारत दर्शन चार ज्योतिर्लिंग ट्रेन यात्रा शुरू करेगा। इसका दर्शन टूर पैकेज का मूल्य 8,505 रुपये है। इसमें महाकालेश्वर, ओंकोरेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे।
इस ट्रेन में बैठने की सुविधा कानपुर के अलावा बनारस, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ, आगरा, ग्वालियर और झांसी से मिलेगी। नौ दिनों और आठ रातों के इस पैकेज में नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी खाना, स्थानीय यात्रा बसों से और धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था शामिल है। लखनऊ के गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में बुकिंग होने के साथ साथ आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि कानपुर के यात्री मोबाइल नंबर 9794844569 से ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं।