फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jyeshta Month 2022: ज्येष्ठ माह में इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी होती हैं मेहरबान, हर मनोकामना होती है पूरी

Fri, 20 May 2022 01:27 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 20 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Jyeshtha Month 2022 Get Up Early in the Morning and Do These Work in This Month to Get Maa Lakshmi Blessings
ज्येष्ठ माह में इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी होती हैं मेहरबान - फोटो : iStock

Jyeshta Month 2022: 17 मई 2022 से ज्येष्ठ माह का आरंभ हो चुका है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार, ज्येष्ठ का महीना साल का तीसरा महीना होता है। धर्म शास्त्रों में इस माह का विशेष महत्व बताया गया है। ज्येष्ठ माह को जेठ माह के नाम से भी जाना जाता है। इस माह में सूर्य अत्यंत ताकतवर होता है, इसलिए गर्मी भी भयंकर होती है। सूर्य की ज्येष्ठता के कारण ही इस माह को ज्येष्ठ कहा जाता है। ऐसे में ये माह सूर्य देव और हनुमान जी की पूजा उपासना के लिए उत्तम माना गया है। इस माह में सूर्य देव की पूजा से विशेष फल की प्राप्ति होती है। साथ ही भक्तों की सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। इसके अलावा जेठ के महीने में पानी से जुड़े व्रत एवं त्योहार मनाए जाते हैं, जिसमें गंगा दशहरा और दूसरा निर्जला एकादशी प्रमुख है। इसके अलावा इस माह में कुछ विशेष बातों का ध्यान रखकर मां लक्ष्मी की कृपा पाई जा सकती है। आइए जानते हैं शुभ फलों की प्राप्ति के लिए ज्येष्ठ माह में किए जाने वाले कुछ कार्यों के बारे में....  

Jyeshtha Month 2022 Get Up Early in the Morning and Do These Work in This Month to Get Maa Lakshmi Blessings
ज्येष्ठ माह में इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी होती हैं मेहरबान - फोटो : iStock
ज्येष्ठ माह में करें ये कार्य 

धर्म शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ माह में सूर्य निकलने से पहले ही बिस्तर छोड़ देना चाहिए। मान्यता है कि इस माह में अनुशासित जीवनशैली को अपनाना चाहिए। साथ ही सुबह उठकर मां लक्ष्मी का स्मरण करें। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है, व्यक्ति का मन प्रसन्न रहता है। 

Jyeshtha Month 2022 Get Up Early in the Morning and Do These Work in This Month to Get Maa Lakshmi Blessings
ज्येष्ठ माह में इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी होती हैं मेहरबान - फोटो : Pixabay

जेठ का महीना गर्मी के हिसाब से सबसे ज्यादा कष्टकारी होता है। सूर्य के रौद्र रूप और गर्म हवाओं की वजह से जीव-जन्तुओं को पानी की कमी महसूस होने लगती है। ऐसे में इस माह में घर के बाहर या छत पर पशु-पक्षियों के लिए पानी पीने की व्यवस्था करें। इससे पशु-पक्षियों की प्यास बुझती है और व्यक्ति का ग्रह दोष समाप्त होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jyeshtha Month 2022 Get Up Early in the Morning and Do These Work in This Month to Get Maa Lakshmi Blessings
ज्येष्ठ माह में इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी होती हैं मेहरबान - फोटो : अमर उजाला

ज्येष्ठ मास में सुबह उठ कर स्नान आदि करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। साथ ही पूरे महीने जल दान अवश्य करें। प्यासे लोगों को पानी पिलाएं। लेकिन इस माह जल व्यर्थ करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि माना जाता है कि ऐसा करने से कुंडली में वरुण दोष लगता है।

विज्ञापन
Jyeshtha Month 2022 Get Up Early in the Morning and Do These Work in This Month to Get Maa Lakshmi Blessings
ज्येष्ठ माह में इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी होती हैं मेहरबान - फोटो : iStock

मान्यता है कि ज्येष्ठ माह में तिल का दानअवश्य करें। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। साथ ही कई हजार यज्ञों के बराबर फल की प्राप्ति होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed