फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   important vrat festival and tyohar in vaishakh month hindu panchang april 2020

24 अप्रैल से वैशाख शुक्लपक्ष: अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, मोहिनी एकादशी और वैशाख पूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार

Thu, 23 Apr 2020 12:04 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 23 Apr 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
important vrat festival and tyohar in vaishakh month hindu panchang april 2020
वैशाख के शुक्ल पक्ष में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं
हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह को 15-15 दिनों में शुक्ल और कृष्ण पक्ष में बांटा गया है। इस समय वैशाख माह चल रहा है और 24 अप्रैल से वैशाख माह के शुक्ल पक्ष का पहला दिन होगा। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं, जिसमें अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, मोहिनी एकादशी और वैशाख पूर्णिमा आदि प्रमुख है। वैशाख माह में गर्मी बढ़ने लगती है ऐसे में इस पक्ष में स्नान और दान का महत्व काफी बढ़ जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष 24 अप्रैल से 7 मई तक रहेगा। आइए जानते हैं इस पक्ष के प्रमुख व्रत-त्योहार...
विज्ञापन


वैशाख शुक्लपक्ष के व्रत-त्योहार

अक्षय तृतीया- 26 अप्रैल, रविवार
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में अक्षय तृतीया एक प्रमुख त्योहार  है। अक्षय तृतीया एक अबूझ मुहूर्त है। इसमें सभी तरह के शुभ कार्य बिना पंचांग देखे ही किए जा सकते हैं। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान परशुराम की जयंती भी है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों उच्च राशि में आ जाते हैं।
विज्ञापन


शंकराचार्य जयंती- 28 अप्रैल, मंगलवार
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर हिंदू धर्म के सबसे बड़े गुरु आदि शंकराचार्यजी का जन्म हुआ था। 

गंगा सप्तमी- 30 अप्रैल, गुरुवार
गंगा सप्तमी 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर गंगा स्नान और पूजा का विशेष महत्व है। भगवान चित्रगुप्त का प्रकाट्योत्सव वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी के दिन ही मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैशाख अष्टमी- 1 मई, शुक्रवार
अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा की विशेष रुप से पूजा की जाती है। अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा की पूजा करने से दुश्मनों पर विजय की प्राप्ति होती है।

सीता नवमी- 2 मई, शनिवार
सीता नवमी का त्योहार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन जानकी जयंती के रूप में मनाई जाती है। इस दिन पृथ्वी की कोख से राजा दशरथ को माता सीता के रूप में पुत्री की प्राप्ति हुई थी। सीता नवमी का त्योहार बिहार और नेपाल के कुछ हिस्सों में विशेष रूप से मनाई जाती है।

मोहिनी एकादशी- 3 मई, रविवार
हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत काफी महत्वपूर्ण माना गया है। 03 मई को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के रूप में मनाई जाएगी। इस व्रत करने से पितरों को तृप्ति मिलती है। एकादशी पर भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है।


प्रदोष व्रत- 5 मई
प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। मंगलवार, 05 मई को यह प्रदोष व्रत, भौम प्रदोष का संयोग बन रहा है। 

नृसिंह जयंती- 6 मई, बुधवार 
वैशाख माह के शुक्लपक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान विष्णु ने नृसिंह अवतार लिया था। इसी तिथि पर उन्होंने हिरण्यकश्यप का वध किया। इस दिन को नृसिंह जयंती के रूप में मनाया जाता है।

वैशाख पूर्णिमा- 7 मई, गुरुवार
वैशाख माह की पूर्णिमा गुरुवार, 7 मई को मनाई जाएगी। इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed