{"_id":"3ddca3340ae5f40f8026184cee322a9c","slug":"importance-of-dipawali-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली की रात है खास इसलिए जागते रहो","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
दीपावली की रात है खास इसलिए जागते रहो
टीम डिजिटल
Updated Sun, 03 Nov 2013 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली की रात जागरण करने का शास्त्रों में बड़ा महत्व बताया गया है। माना जाता है कि देवी लक्ष्मी जब रात्रि भ्रमण के लिए आती है तो देखती हैं कि कौन-कौन जागरण करते हुए उनका ध्यान कर रहा है। जागरण करने वाले पर माता की कृपा होती है।
विज्ञापन
इसके पीछे एक कारण यह भी है कि दीपावली की रात को सिद्घि की रात कहा गया है। हर कोई इस रात का लाभ उठाना चाहता है। तांत्रिक-मांत्रिक तंत्र मंत्र की सिद्घि करते हैं।
विज्ञापन
व्यापारी वर्ग इस रात अपने पुराने बही खातों को बदलते हैं और नया खाता शुरू करते हैं। अगर सो जाएंगे तो हिसाब में गड़बड़ी हो सकती है इससे नुकसान हो सकता है। इसलिए इस रात व्यापारी जागरण करते हुए अपने बही खाते दुरूस्त करते हैं और व्यापार में लाभ की सिद्घि करते हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर चोर और गलत कार्य करने वाले लोग भी इस रात अपना मुहूर्त जगाते हैं ताकि पूरे साल उन्हें अपने काम में सफलता मिले। इसलिए दीपावली की रात में जागरण करने की बात कही जाती है ताकि नकारात्मक विचारों वाले लोगों से धन की रक्षा हो सके।