फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   importance and benefits of ear piercing

कान छिदवाने की परंपरा के पीछे कई फायदे, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Wed, 25 Sep 2019 08:20 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 25 Sep 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
importance and benefits of ear piercing
कान पर तिल

कान छिदवाना हिंदू संस्कारों का हिस्सा रहा है, यह हमारी रीति- रिवाज और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। कर्ण भेदन की इस क्रिया का हमारी सभ्यता में बहुत महत्व है। बहुत से क्षेत्र की परंपराओं में तो पुरुषों को भी कान छिदवाना अनिवार्य है। हालांकि अब ये फैशन में शामिल हो गया है। भारत में कान छिदवाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।

विज्ञापन


आज के समय में भारत में ही नहीं फैशन के कारण विदेशों में भी कान छिदवाने की परंपरा चलन में है। आजकल पुरुष भी बड़ी मात्रा में ये काम कर रहे है। कान छिदवाने की धार्मिक मान्यताएं तो बहुत अधिक हैं। वहीं इसके पीछे स्वास्थ्य के लाभ भी छुपे हुए हैं।
विज्ञापन


वैज्ञानिक मान्यता

वैज्ञानिक तथ्यों के अनुसार जिस जगह कान छिदवाया जाता है वहां पर दो बहुत जरूरी एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स मौजूद होते हैं। पहला मास्टर सेंसोरियल और दूसरा मास्टर सेरेब्रल जो कि सुनने की क्षमता को बढ़ाते हैं। इस बारे में एक्यूपंक्चर में कहा गया है कि जब कान छिदवाए जाते हैं तो इसका दबाव ओसीडी पर पड़ता है, जिसके कारण घबराहट कम होती है और कई तरह की मानसिक बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कान छिदवाने से दिमाग के कई हिस्से सक्रिय हो जाते हैं इसलिए जब बच्चे के दिमाग का विकास हो रहा हो तभी बच्चे का कान छिदवा देना चाहिए।

कान छिदवाने से हमारी आंखों की रौशनी सही रहती है, इसके अलावा यह हमारी ब्रेन पावर को बढ़ाने का काम भी करता है। दरअसल, कान के निचले हिस्से में एक प्वाइंट होता है, जब वो दबता है तो उससे आंखों की रौशनी तेज होती है। 


कानों के निचले हिस्से का संबंध भूख लगने से भी होता है। कान छिदवाने से पाचन क्रिया दुरुस्त बनी रहती है और मोटापा कम होता है। मान्यता है कि कान छिदवाने से लकवा की बीमारी नहीं होती है। वहीं कान छिदवाने से साफ सुनने में भी मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed