फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   holi 2021 kamdeva holi story legend kamdeva sacrifice

Holi 2021 Kamdeva Story: होलिका ही नहीं, कामदेव और भगवान शिव से भी है होली पर्व का संबंध

Fri, 26 Mar 2021 08:18 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 26 Mar 2021 08:18 AM IST
सार

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि को कामदेव अशरीरी भाव से नए सृजन के लिए प्रेरणा जगाते हुए विजय का उत्सव मनाने लगे। यह दिन होली का दिन होता है। कई इलाकों में आज भी रति के विलाप को लोकधुनों और संगीत में उतारा जाता है।

विज्ञापन
holi 2021 kamdeva holi story legend kamdeva sacrifice
Holi 2021: कामदेव और शिव कथा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली 29 मार्च को खेली जाएगी। धार्मिक दृष्टि से होली पर्व का अधिक महत्व है। होलिका और भक्त प्रहलाद से इस पर्व का संबंध है। इसके साथ ही पौराणिक शास्त्रों में होली से संबंधित एक अन्य कथा का वर्णन मिलता है। यह कथा कामदेव और भगवान शिव से जुड़ी हुई है। जो इस प्रकार है- 
विज्ञापन

holi 2021 kamdeva holi story legend kamdeva sacrifice
Holi 2021: कामदेव और शिव कथा - फोटो : Social media

मां पार्वती भगवान शिव से विवाह करना चाहती थीं लेकिन भगवान शिव अपनी तपस्या में लीन थे जिसके कारण भोलेनाथ का ध्यान उनकी ओर गया ही नहीं। ऐसे में काम के देवता कामदेव आगे आए। शिव की समाधि भंग करने के लिए कामदेव ने अपना पुष्पबाण चलाया, ताकि उन्हें पार्वती के प्रति आकर्षित किया जा सके। शिव की तपस्या भंग हो गई। उन्होंने कामदेव को सामने देखा। देखकर शिवजी को क्रोध आया और उन्होंने अपनी तीसरी आंख खोल दी। उनके क्रोध की ज्वाला में कामदेव का शरीर भस्म हो गया।

फिर शिव ने पार्वती की ओर देखा। हिमवान की पुत्री पार्वती की आराधना सफल हुई और शिव ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। लेकिन होली की कथा इसके बाद शुरू होती है। देवताओं और उनसे ज्यादा पार्वती का मनोरथ सिद्ध करते हुए कामदेव भस्म हो गए। उनकी पत्नी रति को असमय ही वैधव्य सहना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

holi 2021 kamdeva holi story legend kamdeva sacrifice
Holi 2021: कामदेव और शिव कथा - फोटो : Social media

रति ने शिव की आराधना की। वह जब अपने निवास पर लौटे, तो कहते हैं कि रति ने उनसे अपनी व्यथा कही। पार्वती के पिछले जन्म की बातें याद कर शिव ने जाना कि कामदेव निर्दोष हैं। पिछले जन्म में दक्ष प्रसंग में उन्हें अपमानित होना पड़ा था।

उनके अपमान से विचलित होकर दक्षपुत्री सती ने आत्मदाह कर लिया। उन्हीं सती ने पार्वती के रूप में जन्म लिया और इस जन्म में भी शिव का ही वरण किया। कामदेव ने तो उन्हें सहयोग ही दिया। शिव की दृष्टि में कामदेव फिर भी दोषी हैं, क्योंकि वह प्रेम को शरीर के तल तक सीमित रखते और उसे वासना में गिरने देते हैं।

विज्ञापन

holi 2021 kamdeva holi story legend kamdeva sacrifice
Holi 2021: कामदेव और शिव कथा - फोटो : अमर उजाला

इसका उपाय रचकर शिव ने कहा कि काम का पुष्पबाण अब मन को ही बींधेगा। उन्होंने कामदेव को जीवित कर दिया। उसे नया नाम दिया मनसिज। कहा कि अब तुम अशरीरी हो। उस दिन फागुन की पूर्णिमा थी। आधी रात गए लोगों ने होली का दहन किया था। सुबह तक उसकी आग में वासना की मलिनता जलकर प्रेम के रूप में प्रकट हो चुकी थी।

कामदेव अशरीरी भाव से नए सृजन के लिए प्रेरणा जगाते हुए विजय का उत्सव मनाने लगे। यह दिन होली का दिन होता है। कई इलाकों में आज भी रति के विलाप को लोकधुनों और संगीत में उतारा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed