फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman jayanti 2021: राशि के अनुसार करें मंत्रों का जाप, संकटो से मिलेगी मुक्ति

Mon, 26 Apr 2021 05:43 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 26 Apr 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti 2021 date importance Chant mantras according to your zodiac to get rid of problems
हनुमान जयंती 2021

हर साल चैत्र मास की पूर्णिंमा तिथि हो हनुमान जनमोत्सव बहुत ही धूम-धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार 27 अप्रैल 2021 दिन मंगलवार को हनुमान जन्मदिवस मनाया जाएगा। इस दिन भगवान हनुमान की पूजा आराधना करने से शारीरिक मानसिक और आर्थिक तीनों तरह की समस्याओं से मुक्ति प्राप्ति होती है। हनुमान भक्तों पर शनिदेव अपनी वक्र दृष्टि नहीं डालते हैं इसलिए शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति पाने के लिए भी हनुमान जी की आराधना करना बेहद शुभ रहता है। माना जाता है कलयुग में भगवान हनुमान की आराधना सबसे अधिक शीघ्र फलदाई होती है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर सभी संकटो से मुक्ति प्राप्ति होती है। सनातन धर्म में पूजा करते समय मंत्रो का उच्चारण करने और जाप करना का विशेष महत्व होता है। हनुमान जन्मोत्सव को पावन अवसर पर उनके मंत्रों का जाप करके आप परेशानियों से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां बताई गई हैं यदि राशि के अनुसार मंत्र जाप किया जाए तो और भी शुभ फलदायक रहता है। तो चलिए जानते हैं कि किस राशि के जातक को कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए।

Hanuman Jayanti 2021 date importance Chant mantras according to your zodiac to get rid of problems
हनुमान जयंती 2021

मेष राशि के जातको को 'ॐ सर्वदुखहराय नम:' इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

 

वृष राशि के जातको को हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए 'ॐ कपिसेनानायक नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

 

मिथुन राशि के जातक भगवान हनुमान को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ मनोजवाय नम:' मंत्र का जाप करें।

 

कर्क राशि के जातकों के लिए 'ॐ लक्ष्मणप्राणदात्रे नम:' मंत्र का जाप करना शुभ फलदायक रहेगा।

Hanuman Jayanti 2021 date importance Chant mantras according to your zodiac to get rid of problems
हनुमान जयंती 2021

सिंह राशि के जातको को 'ॐ परशौर्य विनाशन नम:' का जाप करना चाहिए।

 

कन्या राशि के जातको के लिए हनुमान जन्मोत्सव पर 'ॐ पंत्रवक्त्र नम:' इस मंत्र का जाप करना चाहिए। 


तुला राशि के जातको के लिए 'ॐ सर्वग्रह विनाशिने नम:' मंत्र का जाप करना शुभ फलदाई रहेगा। इससे आपको ग्रह पीड़ा से मुक्ति प्राप्त होती है।


वृश्चिक राशि के जातको के लिए इस 'ॐ सर्वबंधविमोक्त्रे नम:' मंत्र का जाप करना लाभप्रद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman Jayanti 2021 date importance Chant mantras according to your zodiac to get rid of problems
हनुमान जयंती 2021

धनु राशि के जातकों के लिए इस 'ॐ चिरंजीविते नम:' मंत्र का जाप करना उत्तम रहेगा।

 

मकर राशि राशि के जातक भगवान हनुमान के जनमोत्सव पर इस 'ॐ सुरार्चिते नम:' मंत्र का जाप करें।

 

कुंभ राशि के जातकों के लिए इस 'ॐ वज्रकाय नम:' मंत्र का जाप करना शुभफलदायक रहेगा।

 

मीन राशि के जातको को इस 'ॐ कामरूपिणे नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed