Hindi News
›
Photo Gallery
›
Spirituality
›
Religion
›
Chaitra Purnima 2021 date is very special for getting the blessings of Lord Hanuman Lord Vishnu Chandra Dev and Shani Dev
{"_id":"6086946a8ebc3e8dac37cf3a","slug":"chaitra-purnima-2021-date-is-very-special-for-getting-the-blessings-of-lord-hanuman-lord-vishnu-chandra-dev-and-shani-dev","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"chaitra purnima 2021: 27 अप्रैल है बेहद खास, हनुमान जी, भगवान विष्णु, चंद्रदेव और शनिदेव का पा सकते हैं आशीर्वाद","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
chaitra purnima 2021: 27 अप्रैल है बेहद खास, हनुमान जी, भगवान विष्णु, चंद्रदेव और शनिदेव का पा सकते हैं आशीर्वाद
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Mon, 26 Apr 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
चैत्र पूर्णिमा 2021
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चंद्रमा की घटती बढ़ती कलाओं के कारण प्रत्येक माह अमावस्या और पूर्णिंमा तिथि पड़ती हैं। जहां कृष्ण पक्ष में चंद्रमा घटती कलाओं के साथ होता है तो वहीं शुक्ल पक्ष में प्रतिदिन चंद्रमा बढ़ती कलाओं के साथ होता है और हर माह में शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि आते-आते चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ उदय होता है जिसे पूर्णिमा तिथि या पूर्णमासी कहा जाता है। इसके बाद एक नए माह का आरंभ हो जाता है। हर साल चैत्र मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि आती है। इस बार चैत्र मास की पूर्णिंमा 27 अप्रैल 2021 दिन मंगलवार को पड़ रही है। वैसे तो प्रत्येक पूर्णिंमा पर दान और स्नान का बहुत महत्व माना गया है लेकिन चैत्र पूर्णिंमा तिथि को बेहद ही खास माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह वर्ष की पहली पूर्णिमा होती हैै। इसके अलावा भी यह कई मायनों में खास है। इस दिन पूजा अर्चना करने से आप अपने जीवन में खुशहाली ला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे।
2 of 4
हनुमान जयंती 2021
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र शुक्ल मास की पूर्णिमा तिथि पर भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। यही कारण है कि इस दिन को हनुमान जयंती या जनमोत्सव के रूप में मनाया जाता है। कल हनुमान जी का जन्म दिवस होने के साथ ही मंगलवार है इसलिए यह तिथि यानि 27 अप्रैल और भी ज्यादा खास है। इस दिन संकटमोचन की पूजा करने से सभी संकटो से मुक्ति प्राप्त होती है। भगवान हनुमान की पूजा से ग्रह बाधा, आर्थिक परेशानियां, शत्रु बाधा और अंजान भय से मुक्ति मिलती है। हनुमान जयंती होने के कारण कल का दिन शनिदेव की कृपा पाने के लिए भी शुभ है। हनुमान जी की कृपा से शनिदेव की अशुभ दृष्टि से मुक्ति प्राप्त होती है। जिससे आपके कारोबार और नौकरी में आने वाली रुकावटे दूर होती हैं।
3 of 4
भगवान विष्णु देवी लक्ष्मी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
पूर्णिमा तिथि पर जगत पालनकर्ता भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा का विधान है। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन करने से सभी दुखों का निवारण होता है। भगवान विष्णु की कृपा से घर में सुख शांति आती है तो माता लक्ष्मी की कृपा से घर में धन समृद्धि बनी रहती है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पूर्णिमा का चांद
- फोटो : @pixabay
पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ होता है। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने और पूजन करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है। जिन लोगों को तनाव हो उन्हें पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा के दर्शन करने चाहिए और पूजन करना चाहिए। पूर्णिमा तिथि पर व्रत करने और चंद्रमा का पूजन करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और जातक को शुभफलों की प्राप्ति होती है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।